गाजीपुर । केंद्रीय औषधि भंडार गाजीपुर में एक आवश्यक बैठक हुआ जिसमें 31 जनवरी 2025 को महानिदेशक लखनऊ पर धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया साथ ही साथ जनपद के तीन फार्मासिस्टो को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर खुशी व्यक्त की गई प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में तैनात राजीव श्रीवास्तव को मंडलीय सचिव तथा राजकीय महिला चिकित्सालय में तैनात चंद्रसेन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में तैनात विपिन सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संगठन गाजीपुर के तरफ से तीनों पदाधिकारी को फूल माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तीनों पदाधिकारी को संगठन का सच्चा सिपाही बताया गया बैठक में बुद्धि लाल प्रसाद मोहम्मद इमरान ओंकार नाथ पांडे रमेश चंद्र भगवान कुशवाहा संजीव यादव आदि लोग मौजूद रहे



