
गाजीपुर। बाबा गजाधर दास नर्सिंग कॉलेज सादात, आतमपुर छपरा में रविवार को लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग की प्रशिक्षु छात्राओं ने मानव सेवा, करुणा, निष्ठा और नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ लिया। यह समारोह प्रशिक्षु विद्यार्थियों के जीवन में सेवा भाव, अनुशासन और जिम्मेदारी से भरे एक उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत का प्रतीक है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल से प्रेरित होकर, छात्राओं ने करुणा और समर्पण के साथ नर्सिंग के नेक पेशे को अपनाने और मानवता की सेवा का संकल्प लिया। यह आयोजन छात्राओं के लिए नर्सिंग के पेशे में औपचारिक प्रवेश का प्रतीक है, जो उन्हें एक जिम्मेदार स्वास्थ्य सेवा पेशेवर बनने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के संस्थापक स्व. जूठन सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर केजी ने प्रशिक्षु छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के उच्चतम शिखर को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। उन्होनें नर्सिंग की छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निदेशक डॉ. पीयूष यादव ने नर्सिंग प्रोफेशन को काफी नोबेल प्रोफेशन बताते हुए इसमें दुआओं की कमाई होने की बात कही। कहा कि मानवता की सेवा में नर्सों का बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर निदेशक डॉ. पीयूष यादव, विवेक यादव, प्रधान लिपिक मन्नू सिंह यादव, डॉ. सौरभ भारद्वाज, राजकुमारी मौर्या, पूजा यादव, शबनम यादव, पूजा शर्मा सहित प्रशिक्षु छात्राएं मौजूद रहीं।



