By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: वेलफेयर क्लब का 28 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > वेलफेयर क्लब का 28 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया
IMG 20250202 WA0491
गाजीपुर

वेलफेयर क्लब का 28 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

Sonu sharma
Last updated: February 2, 2025 9:01 pm
Sonu sharma
Published: February 2, 2025
Share
SHARE
img 20250202 wa04891206368974955993333
वेलफेयर क्लब का 28 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया 14
img 20250202 wa04908736602808322424053

गाजीपुर । वेलफेयर क्लब द्वारा 28वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को नगर के महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम नगीना सिंह यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि नवीन सिंह डायरेक्टर सनबीम स्कूल तथा सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि एवम भाजपा मिडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा जनपद में इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता करा कर बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सम्मान देने का क्लब का प्रयास गौरवमई एवं अद्भुत है, बच्चों के अंदर छुपे बहुमुखी प्रतिभा को तराश कर मंच देने का कार्य क्लब ने जो किया है इसके लिए क्लब के सारे पदाधिकारियों और सदस्यों को मैं सेल्यूट करता हूं उम्मीद करता हूं कि यह बच्चे क्लब के माध्यम से प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा को अंजाम दे सकेंगे। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि नवीन सिंह ने जिले के अंदर नृत्य की प्रतिभा को देखकर आश्चर्यचकित होकर कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से एक प्रस्तुति देकर हम सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हमेशा एक सहयोगी के रूप में तत्पर रहूंगा। जबकि विशिष्ट अतिथि शशिकांत शर्मा ने बच्चों के बौद्धिक एवम बहुमुखी विकास के लिए क्लब की प्रशंसा करते हुए क्लब के अन्य विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।अतिथियों का स्वागत सचिव रामनाथ कुशवाहा तथा संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने किया जबकि क्लब महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा यादव तथा श्रीमती रिंकू यादव ने किया। क्लब पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने निर्णायक मंडल सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल सदस्यों में वाराणसी से आकाश पटेल, अजीत शर्मा तथा गाजीपुर की प्रिंसेस बकस्टार मानसी वर्मा शामिल रहे।प्रतियोगिता का परिणाम देर शाम प्रतियोगिता स्थल पर घोषित किया गया। निर्णायक मंडल के अनुसार एकल जूनियर में अनुष्का यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तथा मीनाक्षी सिंह संयुक्त रूप से प्रथम, खुशी आबिदा फंक डांस एकेडमी द्वितीय, मेहल सहाय सेंट जॉन्स स्कूल तृतीय, जबकि कृतिका यादव सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, महक एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, अपर्णा सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल, हर्षित सिंह दृष्टि एकेडमी सांत्वना तथा अर्चना कुमारी शार्क पब्लिक स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार एकल वरिष्ठ में कुमारी अनुप्रिया एमजेआरपी गाज़ीपुर प्रथम, मो0 मोनू पीजी कॉलेज द्वितीय, कुमारी अन्वेशा प्रतिमा डांस क्लासेस तृतीय स्थान पर रहे जबकि ज्योति कुमारी तथा अंजली राय कुश स्मारक बालिका इंटर कॉलेज दिलदारनगर, गुरदीप खरवार पीजी कॉलेज का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। युगल नृत्य में यशस्वी गुप्ता अनुप्रिया एमजेआरपी प्रथम, सोनम दिव्या सागर डी ड्रीम्स द्वितीय तथा अनन्या रोहिनिका तृतीय स्थान पर रहे। सलोनी अनुप्रिया डी ड्रीम्स को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।इसी प्रकार समूह नृत्य में श्रेया वर्मा ग्रुप रामदूत इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, अंकित कुमार ग्रुप गणेशा डांस एकैडमी तथा शिवम ग्रुप डी ड्रीम्स संयुक्त रूप से द्वितीय, अनुष्का पाल सूरज इंटरनेशनल स्कूल तथा पायल प्रजापति मराइटस मेमोरियल स्कूल को तृतीय स्थान के लिए चुना गया जबकि अदिति ग्रुप एमजेआरपी स्कूल गाजीपुर, उमरा ग्रुप एवरग्रीन पब्लिक स्कूल गाजीपुर, सृष्टि ग्रुप मार्टियस मेमोरियल स्कूल जंगीपुर, लक्ष्मी ग्रुप सनराइज पब्लिक स्कूल जंगीपुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन सत्यदेव दूबे तथा अजय यादव ने किया तथा संचालन पवन पांडेय ने किया। क्लब के सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले “28वें वेलफेयर उत्सव” में शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर पीजी कालेज टेरी से प्रीति कुशवाहा, बाबूलाल चौहान, अनिल सर, गौतम सर, संजय वर्मा समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

advertisement
वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित दुल्हन प्रतियोगिता संपन्न
औद्योगिक गलियारे की भूमि के रजिस्ट्री के सम्बन्ध में एडीएम ने किसानों से की वार्ता
वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस, इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित हुई डाॅ० उरूज फात्मा और शीर्ष दीप
17 से 19 जुलाई तक लगेगा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर
संत और सत्संग के सानिध्य से होता है सद्विचारों का सृजन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 28 at 6.54.08 PM
गाजीपुर

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में फेमस पूर्वांचल विकास संस्था की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

Avinash
Avinash
December 28, 2025
मारुति नंदन के जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े भक्त, भंडारा में भक्तों ने खाया प्रसाद
डीएम ने शहर की विभिन्न सड़कों का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
रोटरैक्ट मण्डलीय अधिवेशन दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?