By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पीजी कॉलेज गाजीपुर में नए सत्र का हुआ शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > पीजी कॉलेज गाजीपुर में नए सत्र का हुआ शुभारंभ
Screenshot 20250716 183045 Chrome
गाजीपुर

पीजी कॉलेज गाजीपुर में नए सत्र का हुआ शुभारंभ

Sonu sharma
Last updated: July 16, 2025 6:34 pm
Sonu sharma
Published: July 16, 2025
Share
SHARE
screenshot 20250716 183045 chrome1422686078289829752
पीजी कॉलेज गाजीपुर में नए सत्र का हुआ शुभारंभ 3

गाजीपुर । स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में नवीन सत्र- 2025-26 का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शोध ग्रंथालय में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन और आरती की गई। इसके साथ ही हवन-यज्ञ का भी आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने आहुति देकर मंगलकामना की। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध ग्रंथालय के परिसर में सिंदूर के पेड़ का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत कॉलेज के संस्थापक सचिव एवं प्रबंधक स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की आदम कद प्रतिमा एवं चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति पर प्राचार्य प्रोफ० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा ने कि नए सत्र का यह शुभारंभ हमारी सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है। वैदिक रीति से आयोजित यह कार्यक्रम हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह के योगदान को हम सदा स्मरण करेंगे। महाविद्यालय के सभी छह संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अध्यापक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, छात्र पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, आनलाइन पुस्तकालय, कम्प्यूटरिकृत केंद्रीय शोध ग्रन्थालय, रोवर्स रेंजर्स, एन. सी.सी., एन. एस.एस. के साथ-साथ जिम्नेजियम हाल, आउटडोर तथा इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर वाई-फाई से सुसज्जित है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया कि विभिन्न विषयों में प्रवेश शुरू है, जिसकी तिथि और समय सहित विस्तृत विवरण महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकेगा। समस्त विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि सौरभ सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर सत्येन्द्र नाथ सिंह, प्रोफेसर विनय कुमार दूबें, प्रोफेसर डीआर सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ० इन्दीवर पाठक, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ० सुधीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, अरुण सिंह बघेल, विवेक सिंह’सम्मी, विजय सिंह, अमितेश सिंह, ममता मिश्रा, गौरी सिंह,  सीमा सिंह सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। यह आयोजन कॉलेज के सांस्कृतिक और शैक्षणिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

advertisement
कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. विजय यादव वियतनाम में बिजनेस अवार्ड से हुए सम्मानित
हादसा: ट्रेलर ने महुआ के पेड़ से मारी टक्कर, बिजली का पोल भी टूटा
जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किये रवाना
रहस्यमय परिस्थितियों मिला विवाहिता का शव
मरहूम मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खुली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

चौकी इंचार्ज मच्छटी ने मलिन बस्ती में मनाई दिवाली, बच्चों को दिया उपहार

Sonu sharma
Sonu sharma
October 31, 2024
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती
हिन्दी का स्थान कोई विदेशी भाषा नहीं ले सकती – डॉ. विजयानन्द
LPG वितरकों ने निकाला कैंडल मार्च, वितरण शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर वितरकों का प्रदर्शन
गाजीपुर : चक्रवाती तुफान मोथा ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, किसानों को हुआ करोड़ो का नुकसान, मुआवजे की मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?