
गाजीपुर । भाँवरकोल राष्ट्रीय राजमार्ग 31 गाजीपुर -भरौली मार्ग पर पखनपुरा ईदगाह के समीप एक बड़ा हादसा हुआ। जब एक ट्रेलर ने महुआ के पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पेड़ गिरने से बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया, जिससे ग्राम पखनपुर में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई । यह दुघर्टना अल सुबह तीन बजे भोर की बताई गई है। इस दुघर्टना से दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मच्छटी श्याम सिंह ने गाजीपुर से क्रेन बुलाकर बड़ी मसकत्त के बाद बिजली का पोल हटवाया। जिसके चलते दोपहर तक जाम समाप्त नहीं हो सका था।बताया जाता है कि ड्राइवर सामने से आ रही एक छोटी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में एक डंपर गाड़ी बिल्कुल सामने आ गई। डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकराया। घटना के समय ड्राइवर ने बिहार से बालू लोड कर गोरखपुर जा रहा था । इस हादसे में ड्राइवर बेचू और खलासी सप्त ऋषि बाल-बाल बच गए। ड्राइवर को हाथ और पैर में मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ग्रामीणों ने दोनों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला।



