
गाजीपुर । सादात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह हकाड़ू की चाची शशिप्रभा सिंह का 70 वर्ष की अवस्था में शनिवार को की दोपहर में हृदयाघात से निधन हो गया। वह अपने पीछे तीन पुत्र विनोद सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह और दो पुत्रियों के साथ ही भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि उनकी छोटी पुत्रवधू अर्चना सिंह सादात की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनी गई थी। उनके निधन की खबर पाकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पर देरशाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में वर्तमान और भूतपूर्व जनप्रतिनिधि तथा ग्राम क्षेत्र के लोग शामिल रहे।



