HIGHLIGHTS
1. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
2. पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार।
3. रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर से हुई गिरफ्तारी।
4, लक्ष्मण उर्फ गोलू लंबे समय से वांछित था।
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर से वांछित आरोपी लक्ष्मण उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।



