गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के भांवरकोल-अवथहीं मार्ग पर लोचाइन गांव के समीप विश्वकर्मा मंदिर के पास बाइक और साइकिल के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में लोचाइन निवासी रवीन्द्र राजभर उर्फ टनमन के दस वर्षीय पुत्र अमित राजभर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गंभीर रूप से चोटिल लोचाइन निवासी अमित राजभर को ग्रामीणों ने आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य मुहम्मदाबाद ले गये जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिय। अमित कुमार अपने दो भाइयों में छोटा था और कक्षा दो में एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। आर्थिक स्थिति से काफी कमजोर अमित के पिता रविंद्र राजभर उर्फ टनमन मजदूरी के अलावा हलवाई का काम कर परिवार का परिवरिश करता है। रविवार को अपराह्न अमित साइकिल से सुखडेहरा की ओर जा रहा था जैसे ही वह विश्वकर्मा मंदिर से थोड़ आगे बढ़ा कि सामने से आ रही तेज गति से आ रही बाइक से साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। साइकिल सवार अमित राजभर को गंभीर चोट आ गई । बाइक सवार करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के नरयनापुर निवासी अमन कुमार भी चोटिल हो गया। अमित राजभर को ग्रामीणों ने सीएचसी मुहम्मदाबाद ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस की 112 गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल सड़क पर पड़े बाइक सवार को सीएचसी मुहम्मदाबाद ले गई। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय अपने सहयोगी उप निरीक्षक अनोज कुमार सिंह तथा दयाशंकर सिंह सहित अन्य हमराहियों के साथ लोचाइन मृतक के आवास पर पहुंचकर शव को कब्जे में पर लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गए। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहरा मच गया। उसके पिता रवीन्द्र राजभर उर्फ टनमन , मां रीमा देवी, बहन दुर्गा तथा बड़े भाई अजीत राजभर का रोते-रोते बुरा हाल था।



