

गाजीपुर । सादात संगठन निर्देश पर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने क्षेत्र केविभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण कर इसके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने सादात ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय डढवल, बाबा गोपीनाथ इंटर कॉलेज डढवल एवं देवापार गांव में अरुण राजभर के दरवाजे पर पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति हम सभी को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रकृति का संरक्षण अपनी जिम्मेदारी मानकर हम सभी को ‘एक पौधा मां के नाम’ की भावना से अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करना आवश्यक है। पर्यावरण को संतुलित करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सभी से अपील है कि सभी एक पेड़ अवश्य लगाएं और उस पेड़ का संरक्षण करें। वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। अच्छे तरीके से जीवनयापन करने के लिए हमें घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर उमाशंकर यादव, उपेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह, सुशील राय, लीलावती यादव, सुदामा यादव, सुशील सिंह, बदरूद्दीन शास्त्री, राजकुमार तिवारी, रघुवंश सिंह, दिलीप पांडेय, विनोद प्रजापति, लाल परीखा पटवा, संजय सिंह, शिवम मद्धेशिया, कुंदन गुप्ता, कृपाशंकर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।



