By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: मानवता की मिसाल बने समाजसेवी इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू, लगातार दो गांवों में गरीब बच्चों को बांटे मुफ्त कॉपी-कलम
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > मानवता की मिसाल बने समाजसेवी इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू, लगातार दो गांवों में गरीब बच्चों को बांटे मुफ्त कॉपी-कलम
WhatsApp Image 2025 12 31 at 7.38.42 PM 1
गाजीपुर

मानवता की मिसाल बने समाजसेवी इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू, लगातार दो गांवों में गरीब बच्चों को बांटे मुफ्त कॉपी-कलम

avinash yadav
Last updated: December 31, 2025 9:51 pm
avinash yadav
Published: December 31, 2025
Share
SHARE

कृपाशंकर यादव

advertisement

गाजीपुर। समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं जिला पंचायत प्रत्याशी इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू ने लगातार दो दिनों तक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कॉपी-कलम वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। पहले दिन यह कार्यक्रम गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहानपुर मौजा की राजभर बस्ती, हरिजन बस्ती सहित अन्य पिछड़ी व गरीब बस्तियों में आयोजित किया गया।

advertisement

इसके बाद अगले दिन बड़ा गांव में भी उसी उद्देश्य के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों ही स्थानों पर शिक्षा से वंचित अथवा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से दूर हो रहे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान इम्तियाज सिद्दीकी ने ऐसे बच्चों को एकत्र किया, जिनके पास कॉपी-कलम जैसी बुनियादी शैक्षणिक सामग्री नहीं थी। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी संवाद कर शिक्षा के महत्व को सरल शब्दों में समझाया और बताया कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जिससे आने वाली पीढ़ी आत्मनिर्भर और सम्मानित जीवन जी सकती है।

advertisement

दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक गरीब बच्चों को निःशुल्क कॉपी और कलम वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का संकल्प लिया। इस सामाजिक कार्यक्रम में सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के संचालक हिमांशु मौर्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने इम्तियाज सिद्दीकी के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और जरूरतमंद बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं। गौरतलब है कि इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू आज़ाद समाज पार्टी से जखनिया विधानसभा अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि वे कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के गरीब परिवारों के बच्चों एवं बच्चियों को जीवन भर अपनी ओर से मुफ्त कॉपी-कलम और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे। उनकी इस पहल को दोनों गांवों के बुजुर्गों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहा। लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्य न सिर्फ बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और मानवता का संदेश भी मजबूत करते हैं। क्षेत्र में यह कार्यक्रम प्रेरणादायक पहल के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 7.38.42 PM
मानवता की मिसाल बने समाजसेवी इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू, लगातार दो गांवों में गरीब बच्चों को बांटे मुफ्त कॉपी-कलम 3
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के तत्वाधान में डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किये शुभारंभ
कनुवान गांव के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की आकस्मिक निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर
दर्दनाक हादसा : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम की मौत
लगातार तीसरे वर्ष भी पत्रकार सदस्यों का हुआ 10 लाख का बीमा : गाज़ीपुर प्रेस क्लब
निजीकरण व ठेकेदारी व्यवस्था बंद हो : दुर्गेश श्रीवास्तव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार की जयंती मनाई गयी
Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुर

सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार की जयंती मनाई गयी

Shakti
Shakti
November 22, 2025
गाजीपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से सौंपा गया पुनः दायित्व
भीषण आग लगने से 14 दुकाने जलके राख, एसडीम ने पिडित दुकानदारो की बात
कृष्ण सुदामा और बापू महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न
लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति गाजीपुर में महिला अध्यक्ष सविता सिंह एवम महिला सचिव रीता सिंह बनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?