By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: कृष्ण सुदामा और बापू महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > कृष्ण सुदामा और बापू महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न
IMG 20260301 WA0370
गाजीपुर

कृष्ण सुदामा और बापू महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

Sonu sharma
Last updated: March 1, 2026 10:30 pm
Sonu sharma
Published: March 1, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। नगर स्थित बापू महाविद्यालय और कृष्ण सुदामा पीजी कालेज मरदापुर सादात में आयोजित सात दिवसीय विशेष रासेयो शिविर रविवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अतिथियों ने एनएसएस की महत्ता और उपयोगिता बताते हुए शिविर में दी गई जानकारी को आत्मसात करने का अपील किया। वहीं छात्र छात्राओं ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।।बापू महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेखाधिकारी उमेश चंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सरस्वती वंदना अंजू यादव एवं स्वागत गीत अंशिका ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य “मैं नहीं आप” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से हेडगेवार नगर क्षेत्र में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि रासेयो शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। शिविर के दौरान हेडगेवार नगर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता रैली, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं ग्राम स्वावलंबन संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले 5 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं 10 शिविरार्थियों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में सत्या चौहान और निशा राजभर ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर अपना भाषण भी प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य/कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ त्रिवेणी सिंह ने प्रस्तुत किया। दूसरी तरफ कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर के उप निदेशक इंजीनियर धर्मेन्द्र यादव, प्राचार्य श्रीकांत यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एकरामुल्लाह, डा. अनिल कुमार राय, सुशीला यादव, श्वेता पाण्डेय, हरिशंकर मिश्रा, कैलाश यादव, डा. शिवकुमार यादव सहित शिक्षक एवं दो यूनिट में शामिल 200 शिविरार्थी मौजूद रहे।

advertisement
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतन्त्र दिवस
धूमधाम के साथ मनाई गई साहित्यकार डॉ. विवेकी राय की जयंती
गाजीपुर में “धरती माता बचाओ अभियान” के तहत उर्वरक संतुलन व कृषक जागरूकता पर जोर
गाजीपुर: सहकारिता रत्न विभूषित स्व० राजकुमार त्रिपाठी की छठवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
उ प्र अपराध निरोधक समिति के जोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 01 31 at 8.01.28 PM
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को डंपर ने मारी टक्कर, 8 की मौत

Avinash
Avinash
January 31, 2025
जल जीवन मिशन के सोलर पैनल चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर में रोजगार का बड़ा मौका, देश-विदेश में युवाओं को मिलेंगे हजारों रोजगार
नवापुरा गंगा घाट के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
जिला कृषि अधिकारी के ऊपर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वरक बीज व्यापार समिति ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?