By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: भाजपा नेता और सैदपुर से पूर्व विधायक रहे सुभाष पासी गैंगस्टर में गिरफ्तार,पत्नी रीना पासी फरार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > भाजपा नेता और सैदपुर से पूर्व विधायक रहे सुभाष पासी गैंगस्टर में गिरफ्तार,पत्नी रीना पासी फरार
IMG 20250123 WA0366
गाजीपुर

भाजपा नेता और सैदपुर से पूर्व विधायक रहे सुभाष पासी गैंगस्टर में गिरफ्तार,पत्नी रीना पासी फरार

Sonu sharma
Last updated: January 23, 2025 6:15 pm
Sonu sharma
Published: January 23, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर । सैदपुर (सु.) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाष पासी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। सुभाष के खि‍लाफ साल 2023 में कोतवाली शहर में एफआईआर दर्ज हुई थी और पुलिस ने उनके ऊपर गैंगस्टर भी लगाया था। उसी में वह फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद वहीं मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बुधवार को पुलिस उसे हरदोई लेकर आई। इस मामले में उनकी पत्नी रीना पासी अभी फरार है। बता दें कि मामला योगी सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से जुड़ा है। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवेगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गाजीपुर सैदपुर निवासी और सपा के पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई शहर के जूहू चर्च बलराज सहनी रोड नंबर तीन पेटला प्लाट नंबर 658 में रहता है। पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिए प्रकाश की सुभाष और उसकी पत्नी रीना से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। मुंबई के आराम नगर में फ्लैट होने की बात कहते हुए उन्हें ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया गया। इस पर प्रकाश चंद्र उन्हें वेटगंज में रुचि गोयल के पास ले गया। रुचि नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां पर कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और उसकी पत्नी रीना दी। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगा रुपये निकाल लिए। कुछ दिन बाद फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए, फ्लैट भी नहीं दिया। इससे पहले रेलवेगंज निवासी अक्षय अग्रवाल ने भी नौ अगस्त 2023 के सुभाष पासी और उसकी पत्नी रीना के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने और फर्जीवाड़ा करने की एफआईआर लिखाई थी। दोनों ही मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुके हैं। इस केस में शहर कोतवाल संजय पांडेय ने 31 जनवरी 2024 को दंपति के खिलाफ गैंगस्टर दर्ज कराई थी। तभी से दोनों की पुलिस को तलाश थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। बता दें कि सुभाष पासी गाजीपुर की सैदपुर सीट से दो बार सपा के टिकट पर विधायक रह चुके है, फिर वे भाजपा में शामिल हो गए थे और 2022 में वे सैदपुर से भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे। फिलहाल गाजीपुर में सुभाष पासी की गिरफ्तारी पर अटकलों का बाजार गर्म है।

advertisement
यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के विरोध में सैदपुर में शव यात्रा, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विरासत और बंदूक के बाद अब विकास की राजनीति होगी मोहम्मदाबाद में: मनोज राय
डीएम ने समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय किया औचक निरीक्षण
गाजीपुर में 26 लाख का गांजा बरामद, डीसीएम से तीन तस्कर गिरफ्तार
जल निगम नगरी कर्मचारियों का 4 माह से वेतन व पेंशन न मिलने से घर चलना मुश्किल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
सस्पेंड
गाजीपुर

अवैध वसूली पर SP की सख्ती, कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक सस्पेंड

Shakti
Shakti
December 26, 2025
गाज़ीपुर: सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र की मौत, चालक फ़रार
गाजीपुर में शुरू हुई देश की पहली डिजिटल जनगणना, डीएम अनुपम शुक्ल ने सेल्फी प्वाइंट से किया शुभारंभ…
अंधऊ बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे पीड़ितों के बीच, बोले – इंसाफ दिलाकर रहेंगे
गाजीपुर: “डरना नहीं, समझना होगा”—छात्रों को एचआईवी-एड्स पर दी गई अहम जानकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?