
गाजीपुर । रोटरैक्ट क्लब गाज़ीपुर गंगा एवं पुलिस गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज एक मैराथन दौड़ का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट से पुलिस लाईन तक आयोजित किया गया।
इस मैराथन में पुलिस कांस्टेबल, गाज़ीपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज और माधव कृष्ण के बच्चियों ने प्रतिभाग किया। मैराथन के परिणाम निम्नलिखित रहे:
- प्रथम स्थान: अनन्या सिंह
- द्वितीय स्थान: आंचल सिंह
- तृतीय स्थान: आंचल भारतीय
सभी प्रतिभागियों को टीशर्ट और सर्टिफिकेट रोटरैक्ट क्लब की तरफ से प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा थे, जबकि विशिष्ट अतिथिमें एस.पी.सीटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एस.पी.रूरल अतुल सोनकर, सी ओ सीटी श्री शेखर सेंगर, शहर कोतवाल महेंद्र सिंह, और जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय शामिल थे।
रोटरैक्ट क्लब गाज़ीपुर गंगा के निम्नलिखित सदस्य भी इस आयोजन में उपस्थित थे:
- अध्यक्ष शुभ वर्मा
- सन्तोष कुमार वर्मा
- डॉ स्वतंत्र सिंह
- राजेश सिंह
- विजय वर्मा
- आकाशदीप
- रो.असित सेठ
- रो.अनुज श्रीवास्तव
- गोपाल जी वर्मा
कामदेश्वर सिंह- साद रईस- सक्षम वर्मा- आकाश वर्मा- राजा हुसैन-आदर्श सिंह



