
गाजीपुर । मुख्य न्यायधीश गाजीपुर धर्मेंद्र कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ इरज राजा द्वारा जिला कारागार गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मेस, बैरकों की सघन तलाशी लेते हुए पूरे परिसर को चेक किया गया एवं सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार की सुरक्षा और व्यवस्था को और भी मजबूत करना था।बता दें कि कारागार निरीक्षण की आवश्यकता इसलिए होती है ताकि कारागार की सुरक्षा और व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा सके। इससे कैदियों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण को भी बढ़ावा मिलता है।



