By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: रोटरी दिव्यांगता सहायता शिविर शुरू, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > रोटरी दिव्यांगता सहायता शिविर शुरू, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन
img 20250321 wa0224304657330146456419
गाजीपुर

रोटरी दिव्यांगता सहायता शिविर शुरू, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन

Sonu sharma
Last updated: March 22, 2025 5:07 pm
Sonu sharma
Published: March 21, 2025
Share
SHARE
img 20250321 wa0224304657330146456419
रोटरी दिव्यांगता सहायता शिविर शुरू, मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन 4
img 20250321 wa02253209317931970966652

गाजीपुर ।  सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, गाधिपुरम, बोरसिया, फदनपुर गाजीपुर में रोटरी क्लब गाजीपुर का रोटरी दिव्यंगता सहायता शिविर का शुभारम्भ हुआ | शिविर का उद्घाटन आज 11:00 बजे गाजीपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ० राजेश यादव के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया | कार्यक्रम के आरम्भ में उन्होंने रोटरी क्लब गाजीपुर के कार्य से प्रभावित हो क्लब की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी क्लब एक अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था है जो कि विश्व स्तर पर लोकहित के कार्य कर रही है | रो० आनंद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं रोटरी क्लब जैसे समाजसेवी संस्था का सक्रिय सदस्य हूँ | इसके लिए मैं रो० संजीव कुमार सिंह सहित क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभारी रहूँगा | क्लब के कार्यों से अभिभूत हो कर ही मैं सपत्नी अपने भाई-भाभी के साथ क्लब में शामिल हुआ | रोटरी दिव्यंगता सहायता शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस शिविर के लिए अब तक डेढ़ हज़ार लाभार्थियों ने सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण कराया है | उन्होंने बताया कि इस शिविर में आनेवाले वाले सभी दिव्यांग जनों को उपकरण का निःशुल्क वितरण कर लाभान्वित करने के लिए वचनबद्ध हैं | यह शिविर 23 मार्च 2025 तक चलेगा | उन्होंने बताया कि लाभार्थी शिविर में आकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं | इन उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, वीआईपी व्हील चेयर, स्पाइन व्हील चेयर, कैलिपर, चलने की छड़ी, कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर सहित श्रवण यंत्र (कान की मशीन) आदि उपकरण शामिल हैं | शिविर की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा कि इस शिविर में कृत्रिम अंगों को लाभार्थी का नाप लेने के उपरांत तैयार कर फिट किया जा रहा है | इस कार्य में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के मेडिकल के विद्यार्थी भी बढ़-चढ़ कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं | उन्होंने श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के निदेशक पी. आर. मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से इस पुनीत कार्य को किया जा रहा है | जयपुर से आये डॉ० पुरुषोत्तम तथा उनके 15 सदस्यीय चिकित्सक दल के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया | इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, डॉ० पुरुषोत्तमप्राचार्य चंद्रसेन तिवारी, अमित रघुवंशी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का मंच सञ्चालन विनीता सिंह ने तथा धन्यवादज्ञापन रोटरी अध्यक्ष रो० सी.पी. चौबे ने किया | आज शिविर के पहले दिन 72 ट्राई साइकिल, 35 व्हील चेयर, 16 वीआईपी व्हील चेयर, 32 श्रवण यंत्र, 15 कृत्रिम हाथ, 18 कृत्रिम पैर तथा 42 बसखियों का वितरण किया गया | प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि शिविर में आनेवाले सभी लाभार्थियों को उपकरण का वितरण किया जायेगा | किसी भी लाभार्थी को निराश नहीं किया जायेगा |
इस अवसर पर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० पुरुषोत्तम, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष रो० सी.पी. चौबे, सचिव रो० बरुन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो० विनीता सिंह, रो० डॉ० उमेश चन्द्र राय, रो० असित सेठ, रो० सैयद जीशान जिया, रो० संजर नासिर, रो० अजय सर्राफ, रो० राजेश प्रसाद, रो० शाश्वत सिंह, रो० रमेश रस्तोगी, रो० विनय कुमार सिंह, रो० डॉ० आनंद सिंह, रो० सनंद सिंह, रो० अरविन्द कुमार, रो० संजय राय सहित इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा विनीता सिंह के अतिरिक्त मंजू अग्रवाल, सुमन सर्राफ,प्रीति रस्तोगी एवं वैभव सिंह सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्राचार्य चंद्रसेन तिवारी, अमित रघुवंशी, आवेश कुमार, शिवांगी सिंह, श्रेया सिंह, रोली त्रिपाठी, तेजप्रताप सिंह, अजय कुमार यादव, अजित सिंह, राजकुमार त्यागी, डॉ० रोहित सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।

advertisement
स्वास्थ्य शिविर में 1200 मरीजों की जांचोपरांत दवा का वितरण किया
भगवान शिव ही इस सृष्टि के मूल है : परम तपस्वी ज्ञानानंद महराज
गाजीपुर के किसानों को 2.22 करोड़ रुपये की सहायता
33 वर्षों की सेवा के बाद अमरेश कुमार सिंह सेवानिवृत्त, सहकारिता विभाग ने दी भावभीनी विदाई
चयनित महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, खिल उठे चहरे  : राज्य सभा सांसद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250501 WA0041
गाजीपुर

हवन-पूजा कर मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Sonu sharma
Sonu sharma
May 1, 2025
अमर्यादित टिप्पणी करने पर देवरिया सांसद से साहू समाज नाराज, डीएम को सौपा पत्रक
गाजीपुर कोर्ट में खाट पर पहुंचा आरोपी, 3 माह की सजा पर जेल भेजा गया
बरनवाल समाज के अग्रदूत महाराजा अहिबरन का मनाई गई जयंती
भांवरकोल पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?