गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति गाजीपुर में महिला पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमे की महिला अध्यक्ष सुश्री सविता सिंह और महिला सचिव रीता सिंह का समिति के बैठक में चयन होने पर सर्वसहमति से बनी। समिति के अन्य महिला पदाधिकारियों में वर्तिका पाण्डेय महिला उपाध्यक्ष , ऋचा सिंह प्रशासनिक अधिकारी, अमृता सिंह कोषाध्यक्ष, रितु सिंह मीडिया प्रभारी, अंजू निगम चीफ प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, नीतू सिंह सह सचिव, अलंकृता चौरसिया परियोजना प्रमुख, कांति चौरसिया व्यवस्थापक मंत्री, शालनी श्रीवास्तव प्रवक्ता पद पर मनोनीत की गई । पदाधिकारियों के चयन से सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया। समिति द्वारा महिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 18/01/2025 को मोहल्ला शास्त्रीनगर गाजीपुर में किया जाएगा। इसकी सूचना मीडिया प्रभारी रितु सिंह ने दी।



