गाजीपु। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विवेकानन्द यूथ अवार्ड व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के ऐसे युवक एवं युवतियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें राष्ट्रीय विकास एवं राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति एवं साहित्य, मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल एवं शारीरिक उत्कृष्टता तथा स्मार्ट लर्निंग आदि क्षेत्र शामिल हैं। उक्त क्षेत्रों में सराहनीय योगदान करने वाले युवाओं को राज्य सरकार द्वारा विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया एवं पात्रता में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि विवेकानन्द यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) हेतु दिनांक 01 अप्रैल 2024 से 31 अगस्त 2026 तक किए गए कार्यों के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक युवक एवं युवतियां अपने आवेदन एवं संबंधित अभिलेखों के साथ जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर आवेदन कर सकते हैं।



