By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: शिकायत के बावजूद जेई ने नहीं कराया लटके हाईटेंशन तार की मरम्मत, दौलतनगर में अधेड़ की मौत
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > शिकायत के बावजूद जेई ने नहीं कराया लटके हाईटेंशन तार की मरम्मत, दौलतनगर में अधेड़ की मौत
IMG 20250813 WA0201
गाजीपुर

शिकायत के बावजूद जेई ने नहीं कराया लटके हाईटेंशन तार की मरम्मत, दौलतनगर में अधेड़ की मौत

Sonu sharma
Last updated: August 13, 2025 6:03 pm
Sonu sharma
Published: August 13, 2025
Share
SHARE
img 20250813 wa02008738726983428229324
शिकायत के बावजूद जेई ने नहीं कराया लटके हाईटेंशन तार की मरम्मत, दौलतनगर में अधेड़ की मौत 13

गाजीपुर । सादात बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलतनगर में खेत में बकरी चरा रहे एक अधेड़ व्यक्ति को जान चली गई। जर्जर होकर काफी नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे अधेड़ की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग और जेई की लापरवाही बताते हुए शव को सादात उपकेंद्र के सामने सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए उपकेन्द्र में घुसकर तोड़फोड़ किया। इतना ही नहीं उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ और उनके दो सहायकों को बुरी तरह लाठी डंडे से मारा, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार दौलतनगर गांव निवासी 50 वर्षीय रामसूरत पाल बुधवार को करीब 11 बजे दिन में खेत में बकरी चरा रहे थे। इस बीच वहां जर्जर होकर काफी नीचे लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और तार में चिपककर मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जब उधर से लोग गुजरे तो तत्काल परिजनों व विभाग को सूचित कर बिजली आपूर्ति ठप कराई और उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। रोते बिलखते परिजन सैकड़ों ग्रामीणों संग शव को लेकर सादात उपकेंद्र पर आए और वहां शव को रखकर चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण उपकेन्द्र का बंद गेट लांघकर अंदर घुस गए और अंदर खड़ी तीन बाईकों को तोड़ने के साथ ही एसएसओ संदीप कुमार, सहायक एसएसओ राकेश यादव तथा फिरोज खान को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिए। उपकेन्द्र पर तोड़फोड और चक्काजाम की सूचना पाकर मौके पर तत्काल शादियाबाद एसओ श्यामजी यादव तथा सादात एसओ वागीश विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने व परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजन कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे। गम्भीर आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने जर्जर होकर लटक रहे तार की शिकायत जेई मनोज पटेल से की थी लेकिन जेई ने तार की मरम्मत नहीं कराई। उनकी जानबूझकर कर की गई इस लापरवाही से रामसूरत की मौत हुई है। वहीं उनके इस आरोप में काफी हद तक सच्चाई भी दिखी, क्योंकि पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा इसी तरह की मनमानी की जा रही है। शायद उन्हें भी पता है कि चाहे किसी की भी मौत हो, कोई कार्रवाई होनी नहीं है। क्योंकि पिछले कई हादसों में बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों ने किसी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई न करके कुछ ऐसा ही मानक सेट कर दिया है। चक्काजाम की सूचना पाकर भुड़कुड़ा के सीओ सुधाकर पांडेय और जखनियां एसडीएम रविश कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज कर उचित कारवाई का भरोसा दिया। साथ ही मृतक के परिजन को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर बवाल शांत हुआ। शादियाबाद एसओ श्यामजी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर उपकेन्द्र पर तोड़फोड करने तथा विद्युत कर्मचारियों के घायल होने की सूचना पर ट्रांसमिशन के अधिशाषी अभियंता राहुल शर्मा, सैदपुर के अधिशाषी अभियंता बृजेश कुमार, विद्युत मजदूर पंचायत ट्रांसमिशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा भी उपकेन्द्र पर पहुंच गए। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। ट्रांसमिशन के अधिशाषी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि घायल कर्मचारियों का उपचार कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले के चलते सुबह करीब साढ़े 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा रहा।

advertisement
गाजीपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 22 कोचिंग और लाइब्रेरी 15 दिन के लिए सील
गाजीपुर: जनता की मांग पर 18 दिसंबर को सरजू राय पीजी कॉलेज में विशाल भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम
मरदह में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची राजस्व-पुलिस टीम के सामने हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा का आरोप
नवनिर्मित शिव मंदिर में राम-जानकी दरबार एवं मां दुर्गा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर और छात्र की मौत, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों संग लगाया जाम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251101 WA0332
गाजीपुर

गाजीपुर : रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई नदारद, रेल प्रशासन मौन

Sonu sharma
Sonu sharma
November 1, 2025
35 प्रतिभागियों को दिया गया फास्ट फूड का ट्रेनिंग
कोतवाली भुड़कुड़ा में थाना दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
साइकिल से घर लौट रहे महेंद्र यादव की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम
गाजीपुर प्रेस क्लब ने धूमधाम के साथ मनाया होली मिलन समारोह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?