By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब” – डॉ. माधव कृष्ण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब” – डॉ. माधव कृष्ण
IMG 20250902 WA0194
गाजीपुर

शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब” – डॉ. माधव कृष्ण

Sonu sharma
Last updated: September 2, 2025 8:26 pm
Sonu sharma
Published: September 2, 2025
Share
SHARE
img 20250902 wa01948527449862003328001
शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब” - डॉ. माधव कृष्ण 3

गाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के सौजन्य से स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरान्त अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता वरिष्ठ कवि और साहित्यकार डॉ. माधव कृष्ण ने अपने विस्तृत उद्बोधन में पुराणों से लेकर आधुनिक संदर्भों तक भारतीय सांस्कृतिक चेतना की निरंतरता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि ऋषि-मुनियों का तप, साधना और वेद–उपनिषदों के ज्ञान ने भारतीय समाज को एक अद्वितीय सांस्कृतिक आत्मा दी है। आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा तभी सार्थक होगी जब वह छात्रों में संवेदनशील नागरिकता, नैतिक दृष्टि और रचनात्मकता विकसित करे। अपने वक्तव्य में वे विशेष रूप से छात्रों से संवाद भी किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. के. राय ने कहा कि विद्यार्थी यदि अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे तभी शिक्षा की सार्थकता बढ़ेगी। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र के जीवन को संकल्प, साधना और संस्कृति का आदर्श बताते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में ऐसे आयोजन शिक्षा को केवल अकादमिक दायरे में सीमित नहीं रखते, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जाग्रत करते हैं।इस अवसर पर हिंदी विभाग के डॉ. अनुज कुमार सिंह ने महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब की स्थापना एवं उद्देश्य को सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया। भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में तैयार क्लब गीत महाविद्यालय की छात्राओं ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। अतिथियों का परिचय एवं बीज वक्तव्य वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने किया। क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. प्रिंस कसौधन का इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन क्लब प्रभारी डॉ. सर्वेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे ।

advertisement
उत्तर प्रदेश सी.के. नायडू ट्रॉफी में गाजीपुर जिले के सचिन सिंह का चयन
पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
भारत स्काउट गाइड की जनपदीय रैली का हुआ भव्य समापन, मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
मरदह ब्लॉक को मिला नया प्रभारी एडीओ पंचायत, ग्रामीणों में खुशी की लहर
समाजसेवी विवेक कुमार सिंह “शम्मी” के नेतृत्व में स्वकर प्रणाली को लेकर आपत्ति दर्ज कराई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

रैकेट इंडिया डेटॉल के अंतर्गत बच्चों को साफ-सफाई की दी गई जानकारी

Sonu sharma
Sonu sharma
November 14, 2024
वाहन भत्ते में बढ़ोतरी सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग, सचिवों ने पैदल–साइकिल से किया कार्य
मंदिर तोड़फोड़ के विरोध में निकला सपा काफिला रोका गया, सांसद बोले– ‘न आतंकवादी हैं, न डरने वाले’
सादात में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने सजाई देवी की चैतन्य झांकी, देखने के लिए जुटी भीड़
महाकुंभ को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी का बेतुका बयान, बोले लगता है स्वर्ग फुल हो जाएगा, नर्क में कोई बचेगा ही नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?