गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में नलकूप के पाइप को सड़क के नीचे डालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई इस घटना में पति-पत्नी और और उसका पुत्र घायल हो गए हमले में घायल अधेड़ महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई! महिला की मौत से गाँव में तनाव बढ़ गया मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मानपुर गाँव निवासी रामअवतार यादव के ट्यूबवेल का पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए सड़क के नीचे पाइप डाला गया था। इसी पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था शनिवार को थाना दिवस पर लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क के दूसरी ओर स्कूल होने की बात कहकर पाइप डालने पर आपत्ति जताने लगे देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में रामअवतार यादव (70), उनकी पत्नी बागेश्वरी देवी (65) और पुत्र दिवाकर यादव (45) घायल हो गए पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज गाजीपुर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बागेश्वरी देवी की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की बेटी की तहरीर पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सड़क के निचे पाइप डालने के विवाद में मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Leave a Comment



