
गाजीपुर । समर्पण संस्था शास्त्री नगर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फ़तेउलाहपुर गाज़ीपुर में आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सुश्री सिंह ने कहा कि शिक्षक एक मोमबत्ती के समान होता है। जो खुद जलकर रोशनी प्रदान करता है ।शिक्षक के लिए छात्र एक कच्चे घड़े के समान होता है और आदर्श शिक्षक अपने इस छात्रो को कच्चे घड़े को आवा में पकाकर एक अच्छे समाज का सृजन करता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने बताया है कि एक अच्छे अध्यापक का कर्तव्य है कि बिना किसी लालच के अपने छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करें,जो दुनिया में जब उसका नाम होता है ।तब एक अच्छे अध्यापक का नाम स्वर्णिम अक्षरों में खुद लिख दिया जाता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक से अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि हमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के आदर्श को अपनाकर एक अच्छे शिक्षक का कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र की पहला शिक्षिका उनकी मां होती है क्योंकि मां ने अपने बच्चों को पहले पाठ कितने अच्छे से पढ़ाया है। यह उसके ऊपर निर्भर है। विद्यालय की संरक्षिका ने अपने विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका को उसके अनुसार वस्त्र एवं डायरी और कलम देकर उनको यह प्रेरणा दी कि आपको यह कलम इतनी ताकत प्रदान करती है कि आप दुनिया से लड़ने की क्षमता रख सकते हैं और एक अच्छे शिक्षक का कर्तव्य का पालन कर सकते हैं ।मुक बधिर बच्चे बच्चियों ने अपने-अपने अध्यापक को उपहार स्वरूप अपने हाथ से बनाई हुई लिफाफे में करके कलम को भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अशोक कुमार यादव ,श्री अजीत कुमार गुप्ता, सुमित्रा सिंह ,लक्ष्मी वर्मा ,नाजिया बेगम ,रागिनी सिंह, राजेश कुमार, प्रभात सिंह , जालंधर , अफजल खान , राजेश आदि उपस्थित थे।



