By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: स्वामी भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान में जुट रहे शिष्य श्रद्धालु, विद्वान ब्राह्मण कर रहे शिवोपासना
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > स्वामी भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान में जुट रहे शिष्य श्रद्धालु, विद्वान ब्राह्मण कर रहे शिवोपासना
IMG 20250719 WA0294
गाजीपुर

स्वामी भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान में जुट रहे शिष्य श्रद्धालु, विद्वान ब्राह्मण कर रहे शिवोपासना

Sonu sharma
Last updated: July 19, 2025 4:01 pm
Sonu sharma
Published: July 19, 2025
Share
SHARE
img 20250719 wa02956883233728119584950
स्वामी भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान में जुट रहे शिष्य श्रद्धालु, विद्वान ब्राह्मण कर रहे शिवोपासना 14
img 20250719 wa02963951754581449045400

गाज़ीपुर । सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा चातुर्मास महाव्रत अतिरुद्र महायज्ञ संपादित किया जा रहा है। श्रावण प्रतिपदा से शुरू होकर यह चातुर्मास महानुष्ठान भाद्र पद पूर्णिमा तक चलेगा। इसमें पुण्य लाभ की कामना लिए रोजाना शिष्य श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।उल्लेखनीय है कि अध्यात्म जगत में एक तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधीश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति जी महाराज ने सिद्धपीठ की गद्दी पर आसीन होने के उपरांत अपने गुरुजनों की प्रेरणा से उनके ही मार्ग का अनुसरण करते हुए चातुर्मास अनुष्ठान का संकल्प लिया। इस कड़ी में वह सोमनाथ, नागेश्वर महादेव, त्रयम्बकेश्वर महादेव, घृष्णेश्वर महादेव, भीमाशंकर महादेव, ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, बाबा विश्वनाथ, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन महादेव, केदारनाथ महादेव, बाबा वैद्यनाथ देवधर, परली वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग तथा नेपाल स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर लगातार प्रवास कर चातुर्मास महायज्ञ संपादित कर चुके हैं। फिलहाल विगत कुछ वर्षों से वह सिद्धपीठ हथियाराम मठ से ही अपना चातुर्मास अनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं। शनिवार को उपस्थित शिष्य श्रद्धालुओं को चातुर्मास की महत्ता बताते हुए महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनन्दन यति महाराज ने बताया कि चातुर्मास, सनातन वैदिक धर्म में आहार, विहार और विचार के परिष्करण का समय है। यह संयम और सहिष्णुता की साधना करने के लिए प्रेरित करने वाला समय है। इस दौरान तप, शास्त्राध्ययन एवं सत्संग आदि करने का तो विशेष महत्व है ही, सभी नियम सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक दृष्टि से भी बड़ा उपयोगी है। चातुर्मास धर्म, परम्परा, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक सूत्र में पिरोने वाला समय माना जाता है। चातुर्मास संयम को साधने का संदेश देता है। बढ़ती असंवेदनशीलता के समय में संयम की यह साधना और भी आवश्यक हो जाती है। संयमित आचरण से हम न केवल मन को वश में करना सीखते हैं, बल्कि हमें धैर्य और समझ भरा व्यवहार करना भी आता है। उन्होंने बताया कि चातुर्मास ऐसा अवसर है, जिसमें हम खुद अपने ही नहीं औरों के अस्तित्व को भी स्वीकार कर उसे सम्मान देने के भाव को जीते हैं। चातुर्मास हमें मन के वेग को संयम की रस्सी से बांधने की प्रेरणा देता है। कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल और जागरूकता के लिए भी चातुर्मास का बड़ा महत्व है। चातुर्मास धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आरोग्य विज्ञान व सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को यदि हम केवल तीन शब्दों में कहना या बताना चाहें तो इसका मतलब अर्पण, तर्पण और समर्पण है। इन तीनों में ही त्याग की भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित मृणमयी बुढ़िया माई के पुण्य प्रताप से यहां की माटी चंदन से भी पवित्र है। इस पवित्र भूमि पर किए गए धार्मिक अनुष्ठान से मन को शांति मिलती है।

advertisement
श्री शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा यादव का मानक इंस्पायर अवार्ड हुआ चयन
नववर्ष पर हथियाराम सिद्धपीठ मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां बुढ़िया माई के दर्शन को लगी लंबी कतारें
नाबालिग किशोरी के साथ अपहर्ता युवक को किया गिरफ्तार
आकाशीय बिजली का कहर: दिलदारनगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
पी.जी. कॉलेज गाजीपुर में छात्रों लिए 16 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260321 WA0386
गाजीपुर

शंकरवार ( सांकृत्य) गोत्र की कुलदेवी हैं मां भगवती

Sonu sharma
Sonu sharma
March 21, 2026
गाजीपुर: “डरना नहीं, समझना होगा”—छात्रों को एचआईवी-एड्स पर दी गई अहम जानकारी
बीएड परीक्षा में नकल करते सात छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट
गंगा खतरे के निशान 63.105 मीटर के ऊपर हुई, फिलहाल 4 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा में पानी
सैदपुर में दर्दनाक हादसा: टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 9 साल के बच्चे की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?