By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 65 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 65 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
IMG 20250327 WA0325 1
गाजीपुर

हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 65 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

Sonu sharma
Last updated: March 27, 2025 7:38 pm
Sonu sharma
Published: March 27, 2025
Share
SHARE
img 20250327 wa03254857976567706803074
हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 65 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख 13

गाजीपुर । भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौरा खास, अलीपुर मदरा, गौरा नामजद और लालपुर ग्राम सभा के सीमावर्ती इलाकों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि 65 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह हाईटेंशन तार का टूटकर गिरना बताया जा रहा है। आग की चिंगारी ने खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, डंडे और ट्रैक्टर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।हालांकि, तीन ट्रैक्टरों की मदद से कुछ खेतों में जोताई कर अन्य फसलों को बचाने की कोशिश की गई। इस दौरान आग बुझाने में जुटे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए।घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार रवि रंजन, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव विनय सागर, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश रूप राजू यादव मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि किसानों की क्षति का आंकलन करने के लिए लेखपालों की टीम भेजी गई है और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस आग में अवधू यादव, रामदास यादव, बृजेश यादव, चंद्रिका यादव, कमला मौर्या, दिनेश, उमर यादव, पार्वती देवी, उमाशंकर यादव समेत कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे आग को फैलने से रोकने में मुश्किल हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और हाईटेंशन तारों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

advertisement
पी.जी. कालेज में चार नकलची नकल करते हुए रिस्टीकेट
अति प्राचीन शिव मंदिर सादात में देवी देवताओं के प्रतिमा का हुआ स्थापना,श्रद्धालु महिलाओं ने निकली भव्य कलश यात्रा
गाजीपुर में ‘उत्तर प्रदेश दिवस–2026’ की तैयारियों को लेकर बैठक, 24 से 26 जनवरी तक होंगे विविध कार्यक्रम
उ. प्र. अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने जेल अधीक्षक से की मुलाकात
नववर्ष व त्योहारों को लेकर गाजीपुर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, एसपी ने किया पैदल रूट मार्च
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250422 WA0294 2
गाजीपुर

सादात नगर के भाजपा सभासद और ईओ के बीच मारपीट, सभासद ने ईओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sonu sharma
Sonu sharma
April 23, 2025
कफ सिरप के बाद आयुष्मान कार्ड घोटाले का पर्दाफाश, अफसरों को मिलते थे हर माह 1 लाख
टोटो चालक को प्राइवेट बस संचालक ने मारा पीटा…
यूनियन बैंक ने ग्राहकों को दी डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी
स्कूली छात्रों के बीच मारपीट, 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, स्कूल परिसर में दहशत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?