By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में 1000 विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश, 100 पौधे लगाए
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में 1000 विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश, 100 पौधे लगाए
1003073005
गाजीपुर

गाजीपुर में 1000 विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश, 100 पौधे लगाए

Sonu sharma
Last updated: September 2, 2026 11:49 pm
Sonu sharma
Published: September 2, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। 2 सितंबर 2026, गाजीपुर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टेरी एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (TERI), गाजीपुर, पी.जी. कॉलेज गाजीपुर, आदर्श इंटर कॉलेज गाजीपुर, कृषि विज्ञान केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर. पी. सिंह, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिव वाटिका उद्यान में नारियल का पौधा लगाया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों की सहभागिता से इस अवसर पर शिव वाटिका में कुल 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश के अपर महाअधिवक्ता श्री अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ गाजीपुर श्री अजीत सिंह, टेरी इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं प्रिंसिपल तथा यूपीपीसीबी वाराणसी के क्षेत्रीय अधिकारी श्री रोहित कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत NSS विद्यार्थियों द्वारा गोराबाजार सब्जी मंडी में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद NSS, NCC, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा रोवर्स एवं रेंजर्स के विद्यार्थियों ने टेरी पी.जी. कॉलेज के मैदान से विकास भवन तक जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया तथा उन्होंने स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।युवाओं से भावी पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए डॉ. सिंह ने Gen Z की क्षमता तथा पूर्वांचल की विकास संभावनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार ही पूर्वांचल की अपार विकास संभावनाओं को सतत् विकास की ओर ले जाएंगे।सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसके उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बायोडिग्रेडेबल एवं कम्पोस्टेबल प्लास्टिक तथा PLA आधारित उत्पादों को अपनाने पर भी जोर दिया। अजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन मे युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि Gen Z अर्थात युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करना, कपड़े अथवा जूट के थैलों का उपयोग करना, प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना जैसे छोटे-छोटे प्रयास हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।प्राचार्य प्रो० (डा०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की उपयोगिता को बताते हुए समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डा० अमित प्रताप के द्वारा किया गया | कार्यक्रम में श्री संजय भटनागर, श्री राणा प्रताप सिंह, श्री संजीव सिंह, डा० बालेश्वर सिंह, डा० विनोद सिंह, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा० दिनेश सिंह , डा० अजातशत्रु सिंह , श्री पीयूष सिंह , डॉ० दुर्गेश कुमार सिंह, डा० सुभाष चन्द्र गुप्त, कमला प्रसाद गुप्त आदि उपस्थित रहे |(प्राचार्य)

advertisement
1003073003
गाजीपुर में 1000 विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश, 100 पौधे लगाए 14
1003073005
गाजीपुर में 1000 विद्यार्थियों ने दिया हरित भविष्य का संदेश, 100 पौधे लगाए 15
दुल्लहपुर बाजार में युवक का शव मिलने से सनसनी, हिट स्ट्रोक से मौत की आशंका
दुबिहां मोड़ तिराहे पर सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत
महिला आयोग की पहल: गाजीपुर में 25 अगस्त को महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल
गाजीपुर के नवीन राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
जेईं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किया आत्मदाह का प्रयास,15 दिन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
delhi high court on toilets 1751525298364 1751525302939 1762177547817
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मोहीनुद्दीन अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली, अब 9 फरवरी को होगी अगली कार्यवाही

Sonu sharma
Sonu sharma
February 5, 2026
“कोई भूखा न सोए”: यूनाइटेड मीडिया का मिशन बना उम्मीद की किरण
सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
सीजेएम कोर्ट में पेश हुए मऊ विधायक अब्बास अंसारी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 279 शिकायतें प्राप्त, 25 का मौके पर निस्तारण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?