
गाजीपुर । जिले के वरिष्ठ पत्रकार और आज अखबार के जिला प्रभारी सत्येंद्र नाथ शुक्ला का सोमवार की शाम वाराणसी स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह मूल रूप से मुहम्मदाबाद के गोड़उर गांव के निवासी थे जो जिला मुख्यालय पर चंदन नगर कालोनी में रहते थे। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।



