गाज़ीपुर। नगर स्थित मोहल्ला ख़ुदाईपुरा नक्खास के इमामबाड़ा मीर अली हुसैन से हज़रत अली के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में जुलूस ए ताबूत व अलम बरामद होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से पहली मजलिस के साथ होगी जिसमें सोज़ख्वानी डॉक्टर फीरोज़ अहसन अपने हमनवां के साथ करेंगे जिसके बाद हज़रत अली की शान में नादे अली, एलिया ग़ाज़ीपुरी, सीमाब ग़ाज़ीपुरी, वाहिद ग़ाज़ीपुरी कलाम पेश करेंगे। पहली मजलिस को संबोधित करेंगे जौनपुर से आए मौलाना सैय्यद अली अब्बास हाएरी साहब। दूसरी मजलिस ठीक 12.30 बजे दिन में शुरू होगी जिसमें सोज़ख्वानी करेंगे सेराज अली ज़ंगीपुरी अपने हमनवा के साथ और हज़रत अली की की शान में कलाम पेश करेंगे दिलकश ग़ाज़ीपुरी साहब और दूसरी मजलिस को संबोधित करेंगे आली जनाब मौलाना सैय्यद नदीम असग़र साहब बनारस। मजलिस के बाद ताबूत बरामद होगा जिसके साथ प्रसिद्ध नौहाख़्वान बादशाह राही अपने भाइयों और अंजुमन के साथ नौहा पेश करेंगे। जुलूस के दौरान होने वाले संबोधनों (तकरीर) में सबसे पहले मौलाना सैय्यद आबिद हुसैन नक़वी, दूसरी मौलाना सैय्यद वसीम रज़ा ज़ैदी, तीसरी मौलाना मेराज हैदर ख़ान, चौथी और पांचवीं सैय्यद ज़ीशान अली आज़मी और अंतिम तक़रीर मौलाना जाबिर अली कुम्मी साहब करेंगे।
रास्ते में अंजुमन हुसैनिया नक्खास के नौजवान कमा और ज़ंजीर का मातम भी करेंगे और शहर की सभी अंजुमनें नौहा ओ मातम करती हुई चलेंगी और ये जुलूस स्टीमरघाट स्थित इमामबाड़ा हाजी विलायत अली में मगरिब से पहले समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी जुलूस के आयोजक सैय्यद साकिब आब्दी ने दी है।
शहादत दिवस पर हज़रत अली का जुलूस ए ताबूत आज
Leave a Comment



