HIGHLIGHTS
- विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी का एनकाउंटर।
- एनकाउंटर के बाद गोड़ा देहाती गांव में हाई अलर्ट घोषित।
- छह थानों की पुलिस और पीएसी बल क्षेत्र में तैनात।
- पथराव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी।
विनीत राय हत्याकांड: कमलेश चौधरी एनकाउंटर के बाद गोड़ा गांव हाई अलर्ट, छह थानों की फोर्स तैनात
गाजीपुर। चर्चित विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी के एनकाउंटर के बाद जिले का गोड़ा देहाती गांव हाई अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने बाहरी लोगों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है तथा पूरे इलाके में लगातार गश्त की जा रही है।



