गाजीपुर।
बांग्लादेश में कथित तौर पर एक दलित हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के विरोध में गुरुवार को गाजीपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दीपू दास की हत्या बांग्लादेश में सक्रिय कट्टरपंथी संगठनों द्वारा की गई है। उन्होंने बांग्लादेश के कार्यवाहक शासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना के बाद वहां रह रहे हिंदू समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह विरोध प्रदर्शन हिंदू समाज में व्याप्त चिंता को व्यक्त करने और समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त की गईं।
इस प्रदर्शन में नगर, प्रखंड और जनपद स्तर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। मौके पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला संयोजक रवि राज, संयोजक रतन जी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बेचू, धर्मेंद्र कश्यप, ओमकार राय, अमित राय, कृपा शंकर राय, सुधाकर राय, आनंद तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, प्रदीप वर्मा, चंदन पांडेय, दीनदयाल जी, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, विनोद बजरंगी, बृजेश, हर्ष सिंह, हेमंत तिवारी, अखिलेश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




