By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार से नागरिकों तक सामूहिक संघर्ष जरूरी: शोधार्थी संदीप कुमार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार से नागरिकों तक सामूहिक संघर्ष जरूरी: शोधार्थी संदीप कुमार
IMG 20260927 WA0012
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार से नागरिकों तक सामूहिक संघर्ष जरूरी: शोधार्थी संदीप कुमार

Sonu sharma
Last updated: September 27, 2026 8:06 pm
Sonu sharma
Published: September 27, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर: पी० जी० कालेज, गाजीपुर में पूर्व शोध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में समाजशास्त्र विषय के शोधार्थी संदीप कुमार ने अपने शोध प्रबन्ध शीर्षक “भारत में राजनैतिक भ्रष्टाचार: कारण एवं निवारण – एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के विशेष अध्ययन पर आधारित)” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि राजनैतिक भ्रष्टाचार केवल आर्थिक अनियमितता का विषय नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिकों के राजनीतिक विश्वास से जुड़ा व्यापक सामाजिक प्रश्न है। चुनावी राजनीति में धनबल का बढ़ता प्रभाव, राजनीतिक संरक्षणवाद, भाई-भतीजावाद, सत्ता एवं पद का दुरुपयोग, प्रशासनिक निर्णयों में अनुचित हस्तक्षेप तथा सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग जैसी प्रवृत्तियाँ लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं। भ्रष्टाचार के कारण विकास योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचने में बाधित हो सकता है और समाज में असमानता की स्थिति और गहरी हो सकती है। प्रस्तुत शोध में विशेष रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियाँ, ग्रामीण सामाजिक संरचना, प्रवासन, सीमित रोजगार के अवसर, स्थानीय राजनीतिक संबंध तथा पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका को ध्यान में रखकर राजनीतिक भ्रष्टाचार का समाजशास्त्रीय अध्ययन किया जाना आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संरक्षण और व्यक्तिगत संबंधों की भूमिका को भी व्यापक सामाजिक संदर्भ में समझने की आवश्यकता है। राजनैतिक भ्रष्टाचार का समाधान केवल कठोर कानून बनाने से संभव नहीं है। इसके लिए पारदर्शी शासन, जवाबदेही, चुनावी सुधार, सामाजिक अंकेक्षण, सूचना के अधिकार का प्रभावी उपयोग, डिजिटल प्रशासन, नागरिक जागरूकता तथा नैतिक राजनीतिक संस्कृति को मजबूत करना आवश्यक है। अंत मे कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति केवल चुनावों में नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता, संस्थाओं की जवाबदेही और सार्वजनिक जीवन में नैतिकता से निर्मित होती है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी संघर्ष के लिए सरकार, राजनीतिक दलों, प्रशासन, मीडिया, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक समाज को मिलकर कार्य करना होगा। शोध में इस बात पर बल दिया कि युवा पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भ्रष्टाचार-मुक्त एवं जवाबदेह लोकतांत्रिक व्यवस्था के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति,अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्रों द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी संदीप कुमार ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबन्ध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफे० (डॉ०) सुजीत कुमार सिंह, शोध निर्देशक डॉ० मोहन, समाज शास्त्र विभाग की विभाध्यक्षा डॉ० रुचिमूर्ति सिंह, प्रोफे०(डॉ०)अरुण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, डॉ० रविशेखर सिंह, डॉ०अशोक कुमार, डॉ०सोहराब अंसारी, डॉ०पंकज कुमार यादव, डॉ० राकेश वर्मा, डॉ० धर्मेन्द्र, डॉ०दिनेश मौर्य, डॉ० सुशील सिंह, डॉ० प्रदीप रंजन, डॉ० मंजीत सिंह, डॉ० उमानिवास मिश्र, डॉ० रविशंकर सिंह, डॉ०योगेश कुमार, डॉ० शिवशंकर यादव, डॉ० कमलेश एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। डॉ० रुचिमुर्ति सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०)जी० सिंह ने किया।

advertisement
जिले के 3378 मतदेय स्थलों पर बीएलओ पढ़ेंगे निर्वाचक नामावली
ट्रिपल मर्डर मामले में वांछित 50-50 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया
कैंची धाम जा रहे गाजीपुर के राहुल सिंह समेत 4 युवकों की दर्दनाक मौत
गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एनएच-31: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, चालक फरार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
InShot 20260430 132813924
गाजीपुर

समता पीजी कॉलेज में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दी गई अहम जानकारी

Sonu sharma
Sonu sharma
April 30, 2026
लखनऊ: विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रमुख गोपाल राय का दावा—अल फलाह विश्वविद्यालय की जगह ‘पांडव वेद विद्यापीठ’ बनाने का सुझाव
डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा पर जोर
गाजीपुर के सबसे अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाता शीर्ष दीप शर्मा
एसएसएस एचिवर्स के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में गाड़ा झंडा,पहले ही वर्ष में दर्ज की शानदार सफलता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?