By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: लापता मजदूर का छठवें दिन मिला पोखरे में शव
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > लापता मजदूर का छठवें दिन मिला पोखरे में शव
IMG 20260217 WA0227
गाजीपुर

लापता मजदूर का छठवें दिन मिला पोखरे में शव

Sonu sharma
Last updated: February 17, 2026 3:21 pm
Sonu sharma
Published: February 17, 2026
Share
SHARE
img 20260217 wa02302584958754450980871
लापता मजदूर का छठवें दिन मिला पोखरे में शव 13

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी प्रदीप मद्धेशिया उर्फ काकू का टाउन एरिया कार्यालय के पास स्थित पोखरा में मंगलवार की सुबह शव पाया गया। वह बीते 12 फरवरी की शाम से लापता था। छठवें दिन उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। कई दिनों तक शव पानी में होने के कारण फूल गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, वार्ड सात निवासी जवाहर मद्धेशिया के छह पुत्रों में दूसरे नंबर पर प्रदीप मद्धेशिया उर्फ काकू मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह बीते गुरुवार, 12 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी पत्नी लक्ष्मी से खाना बनाने को कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक प्रदीप के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, फिर भी उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन शुक्रवार को भी जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस के साथ-साथ परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित दूर-दराज के स्थानों पर भी प्रदीप की खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसी बीच, मंगलवार सुबह टाउन एरिया पोखरा की ओर गए कुछ लोगों ने पानी में एक शव उतराया हुआ देखा। सूचना पाकर उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी और सुरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां इसरावती देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र महादेव, सन्नी, बजरंगी और पुत्रियां गौरी, राधा सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

advertisement
एमएएच इंटर कॉलेज गाज़ीपुर में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न……
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया शंकर फिलिंग सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन
हत्या के बीस दिन बाद नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार ,कोर्ट में पेश करते हुए भेजा जेल
183 एनसीसी कैडेटों को हथियार चलाने दिया गया प्रशिक्षण
वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में नन्हें-मुन्नें छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतिभाग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 01 at 7.22.50 PM
उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गहमर तिहरा हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Avinash
Avinash
January 1, 2026
ईश्वर का स्मरण जीव के परम कल्याण का रास्ता प्रशस्त करता है : अघोरी संत चंद्रशेखर जी
भांवरकोल ब्लाक परिसर में चला स्वच्छता पखवाड़ा अभियान
माहवारी पर चुप्पी तोड़ने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?