By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार
WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.10.55 PM 1
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Avinash
Last updated: December 18, 2025 8:06 pm
Avinash
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

भाजपा कार्यालय की ओर मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया

advertisement

लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार: कांग्रेस नेताओं का आरोप

advertisement

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष महबूब निशा का आरोप, पुरुष कांस्टेबल ने की बदसलूकी

advertisement

महिला कांस्टेबल की गैरमौजूदगी पर भड़की कांग्रेस, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

गाजीपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रस्तावित कांग्रेस प्रदर्शन से पहले गाजीपुर का राजनीतिक माहौल गरमा गया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गाजीपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम तय था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जन भर से अधिक कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.10.55 PM 1
भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार 17

इसके बावजूद जिला अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय की ओर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मार्च करने के लिए निकले। भाजपा कार्यालय के समीप पहले से तैनात भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया और बलपूर्वक हिरासत में ले लिया।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.10.55 PM
भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार 18

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदर्शन से भयभीत होकर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि देश में मौजूदा भाजपा सरकार बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों से कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं पर ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस इस अन्याय को सड़कों पर उतरकर उजागर करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.55.32 PM
भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार 19

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कदम बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती रहेगी। पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बदले की भावना से गांधी परिवार को झूठे और मनगढ़ंत मामलों में फंसाना चाहती है और इसी डर से कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.58.51 PM
भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार 20

बताया गया कि बीती रात से ही पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा को उनके आवास पर नजरबंद करने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे सहित कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है, जबकि भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली में बैठा दिया।

- Advertisement -

गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, हामिद अली, रईस अहमद, आलोक यादव, आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, किरण, नजमा, लाडली, रुस्खना, अफसाना, देवेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.55.32 PM 1
भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार 21

घटना के बाद गाजीपुर में सियासी हलचल और तेज हो गई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

गाजीपुर में दो होटलों पर गंभीर आरोप, छात्र नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गाजीपुर में पत्रकारिता दिवस पर होगा भव्य सम्मान समारोह, उपेंद्र राय होंगे सम्मानित
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर गाज़ीपुर में हिंदू सम्मेलन, केशव बस्ती, अग्रसेन हाल में राष्ट्रधार्मिता और एकजुटता का दिया गया संदेश
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हेरोइन बरामद, तीन तस्कर धरे गए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Ghazipur Samachar.png1
EDITOR'S PICKगाजीपुर

गाजीपुर: केन्द्रीय बजट 2026–27 पूर्वांचल को विकास का नया इंजन बनाएगा : प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय

Avinash
Avinash
February 1, 2026
हस्ताक्षर अभियान के आठवे दिन 700 लोगों ने दर्ज की भागीदारी
गाजीपुर में युवक की मौत से सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
भारतीय समाज सहायता संस्था ने निकाली नशा मुक्ति रैली, समाज से की पहल की अपील
गाजीपुर में गूंजा बांग्लादेश का दर्द: इस्लामी कट्टरपंथियों का कहर, दो दिन में दो हिंदुओं की सरेआम हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?