HIGHLIGHTS
- बाठा गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव।
- मृतक की पहचान कोटवा बाजार निवासी राजेश गुप्ता के रूप में हुई।
- शुक्रवार से लापता थे राजेश, शनिवार सुबह मिला शव।
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाठा गांव के समीप एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान कोटवा बाजार निवासी राजेश गुप्ता उर्फ रुखी (40) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार दोपहर घर से निकले थे और रातभर वापस नहीं लौटे। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



