By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: शिक्षक MLC चुनाव में डॉ. जितेंद्र पटेल का राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर निशाना, कहा-पार्टी से नहीं, शिक्षक संगठन से सुरक्षित होंगे अधिकार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > शिक्षक MLC चुनाव में डॉ. जितेंद्र पटेल का राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर निशाना, कहा-पार्टी से नहीं, शिक्षक संगठन से सुरक्षित होंगे अधिकार
IMG 20261013 WA0025
गाजीपुर

शिक्षक MLC चुनाव में डॉ. जितेंद्र पटेल का राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर निशाना, कहा-पार्टी से नहीं, शिक्षक संगठन से सुरक्षित होंगे अधिकार

Sonu sharma
Last updated: October 13, 2026 8:11 pm
Sonu sharma
Published: October 13, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने शिक्षक संगठनों के अस्तित्व, सम्मान और सेवा सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। गाजीपुर पहुंचे डॉ. पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षकों से संगठन के प्रत्याशी को जिताने और राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से दूरी बनाने की अपील की। उन्होंने पेंशन, वेतनमान और सेवा सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा राजनीतिक पार्टियां नहीं, बल्कि शिक्षक संगठन कर सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन बचेगा, तभी बचेगा शिक्षकों का सम्मान और अधिकार! इसी नारे के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी बुलंद की है। गाजीपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. पटेल ने कहा कि शिक्षक संगठन ने लंबे संघर्षों के बाद शिक्षकों को बेहतर वेतनमान, सेवा सुरक्षा और पेंशन जैसी सुविधाएं दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने संगठन के ऐतिहासिक आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1956 में गठित शिक्षक संगठन ने शिक्षकों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। डॉ. पटेल ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी से जुड़े प्रतिनिधि सरकार की विचारधारा के अनुसार काम कर सकते हैं, जबकि संगठन का प्रतिनिधि शिक्षकों की मांगों को मजबूती से उठाता है। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ने से शिक्षक संगठनों का अस्तित्व कमजोर हो रहा है। पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों के सम्मानजनक जीवन के लिए पेंशन बेहद जरूरी है। उन्होंने पुरानी पेंशन और सेवा सुरक्षा की रक्षा को शिक्षक समुदाय के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि इन अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। डॉ. पटेल ने माध्यमिक विद्यालयों, पीजी कॉलेजों, मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय को जाति और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर अपने हितों के लिए फैसला लेना चाहिए।‘संगठन बचाना है तो डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को जिताना है’—इस अपील के साथ उन्होंने खुद को संगठन का प्रत्याशी बताते हुए शिक्षकों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि संगठन के अस्तित्व, सम्मान और सेवा सुरक्षा की रक्षा के लिए शिक्षकों को एकजुट होकर मतदान करना चाहिए। अब देखना होगा कि एमएलसी चुनाव में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की यह अपील शिक्षक मतदाताओं पर कितना असर डालती है और संगठन बनाम राजनीतिक दलों की यह बहस चुनावी नतीजों को किस दिशा में ले जाती है।

advertisement

advertisement
संदिग्ध परिस्थितियों मे गोली लगने से युवक की मौत, मचा हड़कंप
गाजीपुर ITI में प्रवेश के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
गाजीपुर: अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अधिकारीगढ़ कर्मचारियों को अमर्यादित करना छोड़ दें – दुर्गेश
2027 की तैयारी: बीएसपी ने रमेश सिंह कुशवाहा को बनाया गाजीपुर जिला अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
94b15f1e 3b31 46f8 a558 7784ac44e013 1787124768740
अयोध्या

पतारा मार्ग पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई

admin
admin
August 19, 2026
ट्रेन हादसे में छात्रा पायल राजभर की मौत पर बापू इंटर कॉलेज सादात में शोक व्यक्त..
करीमुद्दीनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ा
‘एक पेड़, एक संदेश’: एसएसपी की पत्नी रेखा सिंह ने बच्चों संग लगाए पौधे
गाजीपुर में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, नए छात्रों के लिए 31 अक्टूबर तक मौका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?