By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
    मृतक सुरेंद्र कश्यप की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
    “मैं मर जाऊंगा तो बिल माफ हो जाएगा…” बिजली विभाग के दबाव से टूटा पान विक्रेता, सुसाइड नोट छोड़ दी जान
    June 16, 2026
    अब यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेने रेलवे बैठक में उठी जोरदार मांग।
    यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेनें? अफजाल अंसारी ने रेलवे GM से की बड़ी मांग
    June 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: एक लाख के इनामी शंकर पांडे का पालतू कुत्ता सुरक्षित निकाला गया, आरोपी अब भी फरार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > एक लाख के इनामी शंकर पांडे का पालतू कुत्ता सुरक्षित निकाला गया, आरोपी अब भी फरार
IMG 20260624 WA0001
गाजीपुर

एक लाख के इनामी शंकर पांडे का पालतू कुत्ता सुरक्षित निकाला गया, आरोपी अब भी फरार

Sonu sharma
Last updated: June 24, 2026 4:05 pm
Sonu sharma
Published: June 24, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में बीते 29 मई से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी शंकर पाण्डेय के ताला बंद मकान से उसके पालतू रॉटविलर कुत्ते ‘माइकल’ का बुधवार को सफल रेस्क्यू कर लिया गया। सदर तहसीलदार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान कोतवाली पुलिस के साथ संबंधित विभाग के लोग भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 26 दिनों से ताला बंद घर में फंसा था माइकल। 29 मई को विनीत राय हत्याकांड के बाद शंकर पाण्डेय घर में ताला बंद कर फरार हो गया था। उसका पालतू रॉटविलर कुत्ता माइकल घर के अंदर ही बंद रह गया था और लंबे समय से वो भूखा प्यासा बंद था, उसके भौंकने की आवाज से पड़ोसियों ने यथा संभव खाने पीने का सामान उसे गेट के नीचे से दिया था, और प्रशासन को सूचना दिया था। फिर प्रशासनिक आदेश के बाद कल दिनांक 23 जून को कुत्ते को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू का प्रयास किया गया था, लेकिन टीम सफल नहीं हो सकी। आज बुधवार को पशु चिकित्सा विभाग पूरी तैयारी के साथ पहुंचा और बेहोशी का इंजेक्शन देकर कुत्ते को सुरक्षित काबू में कर लिया।पशुपालन विभाग के अधिकारी रजनीश कुमार के अनुसार माइकल पर्याप्त भोजन नहीं मिलने के कारण कमजोर और बेहद उत्तेजित और आक्रामक हो गया था। उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, उल्लेखनीय है कि विनीत राय हत्याकांड में नामजद आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि शंकर पाण्डेय, आलोक दुबे और सोनू यादव पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। घटना के 25 – 26 दिन बाद भी तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल मास्टरप्लान विभाग से शंकर पाण्डेय के इसी घर पर नोटिस भी चस्पा है, लेकिन कोई भी जवाब प्रशासन को नहीं आया है। फिलहाल आज पशु चिकित्सा विभाग ने रेस्क्यू के बाद शंकर पाण्डेय के कुत्ते माइकल को उपचार और निगरानी के लिए अपने संरक्षण में ले लिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

advertisement
9 मई को जगद्गुरु शंकराचार्य का दिव्य आगमन, जन-जागरण और गौ-रक्षा का देंगे संदेश…
एसपी ने अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई आदि की गहनता पूर्वक की जांच-पड़ताल
गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी की 1.85 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
कासिमाबाद में एसआईआर को लेकर सख्त एसडीएम, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
वेलफेयर क्लब द्वारा 29वीं जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250127 WA0274
गाजीपुर

लक्ष्मी विश्वकर्मा मामले को लेकर मिर्जापुर पुलिस आयुक्त से विश्वकर्मा सामाजिक संगठन के लोगो ने किया मुलाकात

Sonu sharma
Sonu sharma
January 27, 2025
गाजीपुर: ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल उच्च शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा पर जोर
महंगाई के दौर में मजदूरों का शोषण: वन विभाग की मजदूरनियों की दर्दनाक कहानी
भागवत कथा सुनने से दूर होती है जीवन की नकारात्मकता, मोक्ष प्राप्त का मार्ग होता है आसान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?