गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थापना दिवस की बैठक कैम्प कार्यालय बीकापुर गाजीपुर पर सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रांतीय संगठन मंत्री संजय दुबे जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, संजय दुबे द्वारा 09वां स्थापना दिवस पर संगठन के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला कहा कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर सामुहिक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित हो और समिति का गठन किया जाय, डॉ0प्रवीण तोगड़िया जी द्वारा लगातार पूरे देश में संगठन व हिंदुओं के सम्मान के लिए मुहिम चलाया जा रहा है,जिसमें हम सब का नैतिक जिम्मेदारी है,कि जनपद स्तर पर संगठन को मजबूत बनाये, अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री व जनपद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा संगठन के विस्तार के लिए स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरी नही है, की ज्यादा भीड़- भाड़ हो तभी संगठन का निर्माण हो अगर किसी ग्राम पंचायत में दो स्वंयसेवक मिले तो भी समिति का गठन करें,और विकास खण्ड स्तर गठन कर मासिक बैठक जरूर करें,अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में देश के कोने- कोने सेआर्थिक सहयोग व चढ़ावा में दोषी व्यक्ति को मृत्यु दंड दिया जाय,प्रभु श्रीराम मंदिर आंदोलन के जननायक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया गया है,जिसका जनपद गाजीपुर पूर्ण समर्थन करता है,हिन्दू आस्था को प्रभु श्रीराम के मंदिर में लूट जिससे हिंदु आस्था को ठेस पहुंची है,संगठन को योगी आदित्यनाथ जी पर पूरा भरोसा है, इन अपराधियों को मृत्यु दंड दिलाने में पीछे नही हटेंगें, बैठक समाप्ति के बाद मोटरसाइकिल रैली नीकाली चन्दन नगर, विशेश्वरगंज लंका, सिचाई चौराहा, पिरनगर, गोराबाजार हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ के बाद समापन हुआ। कार्यक्रम मे डी0के 0श्रीवास्तव संजय दुबे,रमेश गुप्ता, कन्हैया उपाध्याय, अभिषेक सिंह, सुशील चैबे,नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदुम पांडेय,बृजेश सिंह शेरू, रविन्द्र ,अमित केशरी,बृजेश श्रीवास्तव, शिव कुमार,सूर्यभान पाण्डेय,राज पांडेय, प्रमोद तिवारी,अजय उपाध्याय,चिंटू तिवारी,राजा उपाध्याय,अरविंद यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।



