By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
    मृतक सुरेंद्र कश्यप की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
    “मैं मर जाऊंगा तो बिल माफ हो जाएगा…” बिजली विभाग के दबाव से टूटा पान विक्रेता, सुसाइड नोट छोड़ दी जान
    June 16, 2026
    अब यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेने रेलवे बैठक में उठी जोरदार मांग।
    यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेनें? अफजाल अंसारी ने रेलवे GM से की बड़ी मांग
    June 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी
IMG 20260702 WA0001
गाजीपुर

गाजीपुर: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी

Sonu sharma
Last updated: July 2, 2026 4:29 pm
Sonu sharma
Published: July 2, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। सादात बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में गुरुवार को बैंक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी इंद्रजीत यादव (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय फौजदार यादव, रायपुर बाजार स्थित ‘विनयना इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड’ में कर्मचारी थे। यह कंपनी फातिमपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव के मकान में संचालित होती है। बुधवार शाम को इंद्रजीत अपने प्रबंधक धर्मेंद्र यादव के साथ राजापुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे दोनों वापस लौटे और दफ्तर की ऊपरी मंजिल पर विश्राम करने चले गए। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब कंपनी के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव (निवासी बड़िहारी, सैदपुर) निचले तल पर स्थित दफ्तर में आए, तो वहां कर्मचारी को मृत अवस्था में देखकर दंग रह गए। प्रबंधक के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बहरियाबाद थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।*मृतक के परिवार में मचा कोहराम*मृतक इंद्रजीत के पिता का निधन उनके बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद उनके बड़े पिता ने ही उनका पालन-पोषण किया था। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

advertisement

advertisement
सादात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में हो रही काफी दिक्कत
शेरपुर में श्री महामृत्युंजय महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक को गंभीर रूप से किया घायल
मशीन में चादर फंसने से 40 वर्षीय दिनेश यादव की दर्दनाक मौत
कड़ाके की ठंड में विधायक बेदी राम ने असहायों को बांटे कंबल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250925 WA0393
गाजीपुर

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हुए अरुण कुमार राय

Sonu sharma
Sonu sharma
September 25, 2025
यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेनें? अफजाल अंसारी ने रेलवे GM से की बड़ी मांग
गाजीपुर में पहले दिन नकलविहीन संपन्न हुई यूपीटीईटी-2026 परीक्षा, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
आरएस कॉन्वेंट स्कूल का शानदार रिजल्ट, 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता
जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?