गाजीपुर। मेरा युवा भारत एवं राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शम्भू शरण प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। प्रतिभागियों द्वारा “आन, बान और शान है तिरंगा, हर भारतीय की पहचान है तिरंगा” तथा “आजादी का पर्व मनाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे” जैसे नारों का उद्घोष किया गया। तिरंगा यात्रा राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज से प्रारंभ होकर राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, महुआबाग एवं ददरीघाट बाईपास होते हुए पुनः राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (छब्ब्), राष्ट्रीय कैडेट कोर (छब्ब्) एवं मेरा युवा भारत के 100 से अधिक स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर छब्ब् प्रभारी शशिकला अग्रवाल, एनसीसी प्रभारी डॉ. अमरनाथ सहित मेरा युवा भारत के सुरेन्द्र प्रजापति, ऋषिकेश, अनिकेत, विवेक, खुशबू वर्मा, रागिनी एवं सलोनी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, छैै स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।






