By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने मोहा दर्शकों का मन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने मोहा दर्शकों का मन
IMG 20261009 WA0003 scaled
गाजीपुर

धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने मोहा दर्शकों का मन

Sonu sharma
Last updated: October 9, 2026 4:15 pm
Sonu sharma
Published: October 9, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। अतिप्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में गुरुवार की शाम लीला के तीसरे दिन हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया। शाम सात बजे श्रीराम सिंहासन पर विराजमान प्रभु श्रीराम की कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी एवं पदाधिकारियों ने आरती-पूजन किया। इसके बाद राजा भैया आदर्श श्रीरामलीला मंडल के कलाकारों ने लीला का मंचन शुरू किया। लीला में दिखाया गया कि महाराज जनक के राजमहल में भगवान शिव का विशाल धनुष रखा था, जिसे कोई हिला तक नहीं सकता था। एक दिन सीता जी ने सहज भाव से उस धनुष को उठाकर दूसरे स्थान पर रख दिया। यह देखकर महाराज जनक को अपनी पुत्री की अद्भुत शक्ति का आभास हुआ। उन्होंने सीता स्वयंवर की घोषणा कर दी।देश-विदेश के राजा-महाराजा जनकपुर पहुंचे। स्वयंवर की शर्त रखी गई कि जो भी भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर उसे तोड़ेगा, उसी के साथ सीता का विवाह होगा। अनेक राजाओं ने धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। रावण ने भी शिव धनुष को प्रणाम किया और लौट गया।राजाओं की असफलता देखकर महाराज जनक निराश हो गए। तभी महामुनि विश्वामित्र ने श्रीराम को शिव धनुष तोड़ने की आज्ञा दी। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने भगवान शिव को प्रणाम किया और देखते ही देखते धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया। धनुष टूटने के बाद सीता स्वयंवर पूरा हुआ और पूरा वातावरण जयश्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। शिव धनुष टूटने की आवाज महेंद्र पर्वत पर तपस्या कर रहे भगवान परशुराम तक पहुंची। वे क्रोधित होकर जनकपुर पहुंचे। उनके रौद्र रूप को देखकर स्वयंवर में मौजूद राजा भयभीत हो गए। महाराज जनक ने सीता सहित परशुराम का अभिवादन किया। महामुनि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण के साथ परशुराम के समक्ष पहुंचे। परशुराम ने जब शिव धनुष टूटने की बात पूछी तो श्रीराम ने विनम्रता से कहा “नाथ शंभु धनु भंज निहारा, होइहि केहु एक दास तुम्हारा।” श्रीराम के विनम्र उत्तर के बाद भी परशुराम का क्रोध शांत नहीं हुआ। तभी लक्ष्मण ने अपने चुटीले और तीखे संवादों से प्रसंग को रोमांचक बना दिया। लक्ष्मण ने कहा कि बचपन में उन्होंने ऐसे कई धनुष टूटते देखे, तब इतना क्रोध नहीं आया, फिर इस पुराने धनुष के टूटने पर इतना मोह क्यों। लक्ष्मण के जवाबों से परशुराम और क्रोधित हुए। दोनों के बीच तीखा संवाद चलता रहा। अंत में श्रीराम ने विनम्रता से लक्ष्मण को पीछे हटने का संकेत देते हुए परशुराम से कहा कि संतों को क्रोध शोभा नहीं देता और लक्ष्मण अभी बालक हैं, उनकी बातों पर ध्यान न दिया जाए।इसके बाद परशुराम ने श्रीराम के स्वरूप को पहचानते हुए उन्हें अपना धनुष सौंपा और कहा कि वे उस पर प्रत्यंचा चढ़ाकर उनके संदेह का निवारण करें। श्रीराम ने धनुष-बाण ग्रहण कर दक्षिण दिशा की ओर बाण छोड़ दिया। श्रीराम के दिव्य स्वरूप और प्रभाव को पहचानकर परशुराम ने उन्हें प्रणाम किया और तपस्या के लिए महेंद्र पर्वत की ओर प्रस्थान कर गए। परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम के धनुष भंग के दृश्य ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। लीला के समापन पर पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल जी पांडेय, कृष्ण मुरारी केडिया, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, राम सिंह यादव, बालगोविंद त्रिवेदी, कुष्ठ कुमार त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

advertisement
परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी से ही क्रिकेट में मिलती है सफलता: प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय
दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं हेतु आवेदन की समय-सारिणी जारी
“PRESS” लिखकर घूम रहे वाहनों की जांच की मांग, पत्रकार संगठन ने डीएम-एसपी को सौंपा मांग पत्र
राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन की बैठक सम्पन्न
गाजीपुर: गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, लंबा जाम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260126 WA0377 1
गाजीपुर

गाजीपुर प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Sonu sharma
Sonu sharma
January 26, 2026
निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी राहत: पंजीकरण नवीनीकरण की तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ी
गाजीपुर में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह, 2027 के लिए बूथ मजबूत करने पर जोर
“PRESS” लिखकर घूम रहे वाहनों की जांच की मांग, पत्रकार संगठन ने डीएम-एसपी को सौंपा मांग पत्र
गाजीपुर में युवक की मौत से सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?