By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: सपा कार्यकर्ता होने की वजह से फंसाया गया- प्रधानपति संजय बिंद का बड़ा बयान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > सपा कार्यकर्ता होने की वजह से फंसाया गया- प्रधानपति संजय बिंद का बड़ा बयान
img 20260604 wa03542495828088044842693
गाजीपुर

सपा कार्यकर्ता होने की वजह से फंसाया गया- प्रधानपति संजय बिंद का बड़ा बयान

Sonu sharma
Last updated: June 4, 2026 6:48 pm
Sonu sharma
Published: June 4, 2026
Share
SHARE
img 20260604 wa03542495828088044842693
सपा कार्यकर्ता होने की वजह से फंसाया गया- प्रधानपति संजय बिंद का बड़ा बयान 13

गाजीपुर। एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी बिंद के पुलिस एनकाउंटर के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई और प्रधानपति संजय बिंद ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके भाई को बिहार के रामगढ़ से उठाकर हत्या की गई। इतना ही नहीं, उन्होंने होटल कारोबारी के परिवार और होटल संचालन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कोर्ट जाने का ऐलान किया है। दरअसल भारी पुलिस सुरक्षा के बीच एनकाउंटर में मारे गए एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी बिंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस लाया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं मृतक का बड़ा भाई और प्रधानपति संजय बिंद भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये एनकाउंटर नहीं, हत्या है। मेरे भाई को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया। वहीं मीडिया से बातचीत में संजय बिंद ने दावा किया कि जिस समय कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, उस वक्त वह बिहार के रामगढ़ में मौजूद था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक दिन पहले उसे वहां से उठाया और अगले दिन एनकाउंटर दिखाकर हत्या कर दी। ना थाने को सूचना दी गई, ना कोर्ट को और ना ही परिवार को, हमें इंसाफ चाहिए। वहीं संजय बिंद ने आरोप लगाया कि उनका परिवार पिछड़े वर्ग से होने के कारण उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका भाई समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था और राजनीतिक साजिश के तहत उसे फंसाया गया। राजनीति के तहत मेरे भाई को निशाना बनाया गया, हम न्याय के लिए कोर्ट जाएंगे। इतना ही नहीं, मृतक के भाई ने होटल कारोबारी परिवार और होटल संचालन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि होटल में देर रात तक बार चलता था और वहां गलत गतिविधियां होती थीं। होटल में गलत काम होते थे। कई बार विरोध किया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संजय बिंद ने मांग की कि होटल के बीयर बार का लाइसेंस रद्द किया जाए और होटल पर बुलडोजर कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों के होटल में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगे थे। अगर सीसीटीवी होता तो सच सामने आ जाता। परिवार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। अब इस एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों ने गाजीपुर की सियासत और कानून व्यवस्था दोनों को गर्मा दिया है। फिलहाल पुलिस एनकाउंटर को बड़ी सफलता बता रही है, लेकिन परिवार के गंभीर आरोपों के बाद मामला अब और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

advertisement
छात्रवृत्ति 2026-27: नए छात्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर
संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित: एसडीएम की अध्यक्षता में 40 शिकायतें प्राप्त, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में अनीता यादव को मिला प्रदेश में नौवां स्थान, परिजन सहित कालेज परिवार के लोग गदगद
लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति गाजीपुर में महिला अध्यक्ष सविता सिंह एवम महिला सचिव रीता सिंह बनी
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने स्व. लौंगी देवी के निधन पर शोक सभा…
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250828 WA0327
गाजीपुर

35 प्रतिभागियों को दिया गया फास्ट फूड का ट्रेनिंग

Sonu sharma
Sonu sharma
August 29, 2025
ग्रामीण सफाई कर्मचारी ने डा. भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा पर किया  माल्यार्पण
भीषण सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
रामहित यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति ने दिया धर्मोपदेश, 11 दंपतियों ने ग्रहण की गुरु दीक्षा
ताइक्वांडो में गाजीपुर का दमदार प्रदर्शन, 28 पदक जीतकर प्रदेश में दूसरा स्थान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?