गाजीपुर। जनपद में पत्रकारिता और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने सकारात्मक पहल की। संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने गाजीपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पत्रकारिता एवं पुलिस प्रशासन के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने, जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद बनाए रखने तथा समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद जनसमस्याओं के समाधान तथा जनविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया के कृपा शंकर यादव ने उम्मीद जताई कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी पहल को बढ़ावा मिलेगा।शिष्टाचार भेंट के दौरान यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपेन्द्र यादव, नियाज अहमद, सोनू राजभर, चंद्रभान शर्मा, आरिफ, कृपाशंकर यादव, मनीष गुप्ता, उर्फी रिजवी, शशिकांत राजभर, राजेश यादव, अविनाश कुमार, डॉ. यू.के. सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।यह मुलाकात पत्रकारिता और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद, सहयोग और जनहित के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।



