By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन
img 20260618 wa03304489189525355156496
गाजीपुरHome

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

Sonu sharma
Last updated: June 19, 2026 8:41 am
Sonu sharma
Published: June 18, 2026
Share
SHARE
img 20260618 wa03304489189525355156496 2
गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन 17


जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से रूबरू हो रहे नागरिक, सूचना विभाग एवं  समस्त विभागो द्वारा लगी विकास प्रदर्शनी
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की झलक दिखा रही विकास प्रदर्शनी, मा0 राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा ने किया उद्घाटन
मा0 महामंत्री द्वारा द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को दिया गया लैपटॉप

advertisement
img 20260618 wa0326450721274833495584
गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन 18
img 20260618 wa0329211725897539210454
img 20260618 wa0327904420036594373369
img 20260618 wa03233463800430771332205

गाजीपुर।  केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गाजीपुर द्वारा रायफल क्लब परिसर में 18 से 20 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मा0 राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अरूण सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान मा0 राज्य सभा सांसद डॉ0 संगीता बलवन्त, मा0 विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, सुनिल सिंह, युवा नेता अभिनव सिन्हा, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी राजन राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनाी सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान मा0 महामंत्री जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को लैपटॉप का वितरण तथा गर्भवती महिलओं की गोद भराई की गयी।  
प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास की यात्रा से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में युवा, महिला, किसान, गरीब एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विकसित हो रही बृहद आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या, श्री काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी, महाकुंभ प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण एवं विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं। प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में आगंतुक फोटो खिंचवा रहे हैं। प्रदर्शनी में सूचना विभाग गाजीपुर द्वारा लगायी गयी चीत्र प्रदर्शनी आर्कषक का केन्द्र रहा, जिसका अवलोकन कर मा0 महामंत्री जी प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही प्रदर्शनी/मेला में जिला खाद एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, पुलिस विभाग, आपदा विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस अवसर पर मा0 महामंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विकास प्रदर्शनी इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि तीन प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी तथा पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विकास प्रदर्शनी 18 जून से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें।

advertisement
चचेरी बहन से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने चचेरे भाईजान को सुनाई उम्र कैद की सजा
डम्पर ने 13 वर्षीय बालिका को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं का लगाया गया मेला
गौसपुर गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत
183 एनसीसी कैडेटों को हथियार चलाने दिया गया प्रशिक्षण
TAGGED:Ghazipur Samacharगाजीपुर समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 02 16 at 7.27.10 PM
गाजीपुर

बिल राहत योजना के तहत 80 बकायेदारों ने जमा किए 1.46 लाख रुपये

Avinash
Avinash
February 16, 2026
गाजीपुर: गांवों की सफाई के लिए हर परिवार से लिया जाएगा ₹100 मासिक शुल्क
पुलिस टीम पर हमलाकर भाग रहे शातिर गोवंश तस्करों से पुलिस मुठभेड़
PES संवर्ग में पदोन्नति पर सम्मानित हुए खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार
फर्जी पत्रकारों के खिलाफ गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएम को सौप पत्रक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?