By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में 28-29 नवंबर को विशेष मतदाता अभियान, बूथों पर बैठेंगे बीएलओ; मतदाता सूची में जरूर जांचें अपना नाम
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में 28-29 नवंबर को विशेष मतदाता अभियान, बूथों पर बैठेंगे बीएलओ; मतदाता सूची में जरूर जांचें अपना नाम
logo 1
गाजीपुर

गाजीपुर में 28-29 नवंबर को विशेष मतदाता अभियान, बूथों पर बैठेंगे बीएलओ; मतदाता सूची में जरूर जांचें अपना नाम

Sonu sharma
Last updated: November 27, 2026 9:42 pm
Sonu sharma
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा वर्तमान मतदाताओं को अपनी प्रविष्टियों की जांच एवं आवश्यक संशोधन कराने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि विशेष अभियान दिवसों पर जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। सभी बीएलओ के पास 17 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से नागरिक अपने नाम एवं अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध रहेंगे, ताकि पात्र नागरिक नए पंजीकरण, नाम विलोपन संबंधी आपत्ति तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर सकें। नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित रहेगी। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1950 सक्रिय रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने के साथ ही आवश्यक जानकारी एवं सहायता हासिल कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान दिवसों के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं तथा महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति, आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त संख्या में आवेदन फॉर्मों की उपलब्धता तथा हेल्प डेस्क का संचालन होगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि वे 28 एवं 29 नवम्बर को अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर 17 नवम्बर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकता है। मतदाता सूची में पहले से दर्ज नाम, पते अथवा अन्य विवरणों में संशोधन कराने तथा निवास परिवर्तन की स्थिति में फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। वहीं, नियमानुसार किसी अपात्र अथवा मृतक मतदाता का नाम सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम इसमें दर्ज होना आवश्यक है। अतः सभी नागरिक विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाएं, अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी जागरूक करें तथा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

advertisement

advertisement
गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्चे की मौत
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, दुर्गेश श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी
संघर्ष की जीत: उच्च न्यायालय के आदेश पर वैष्णवी राय का हुआ वी.बी.एस. स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश
अंतिम दिन 12096 लोगों ने लिया देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श – अभिनव सिन्हा
17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, तैयारियों को लेकर बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20261027 WA0022
Politicsउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर: SIR पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Sonu sharma
Sonu sharma
October 27, 2026
10 साल पुराने चर्चित हत्याकांड में आया बड़ा फैसला, गाजीपुर कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई उम्रकैद
गाजीपुर में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का मामला, 500 से 3500 रुपये लेने की शिकायत
गाजीपुर प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
गाजीपुर में 3 से 23 जुलाई तक विशेष KCC और फसल बीमा अभियान, डीएम ने जारी किए निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?