By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
    मृतक सुरेंद्र कश्यप की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
    “मैं मर जाऊंगा तो बिल माफ हो जाएगा…” बिजली विभाग के दबाव से टूटा पान विक्रेता, सुसाइड नोट छोड़ दी जान
    June 16, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में 3 से 23 जुलाई तक विशेष KCC और फसल बीमा अभियान, डीएम ने जारी किए निर्देश
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में 3 से 23 जुलाई तक विशेष KCC और फसल बीमा अभियान, डीएम ने जारी किए निर्देश
IMG 20260703 WA0008
गाजीपुर

गाजीपुर में 3 से 23 जुलाई तक विशेष KCC और फसल बीमा अभियान, डीएम ने जारी किए निर्देश

Sonu sharma
Last updated: July 4, 2026 12:41 am
Sonu sharma
Published: July 4, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मानसूनी बारिश में विलंब तथा आसन्न सूखे के दृष्टिगत 3 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक विशेष केसीसी एवं फसल बीमा अभियान प्रारंभ करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है।  संपूर्ण जनपद में यह विशेष अभियान कृषि, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य ,बीमा कंपनी, सभी व्यवसायिक एवं सहकारी बैंकों, जन सुविधा केंद्र संचालकों, ग्राम विकास पंचायती राज एवं राजस्व विभाग द्वारा समेकित रूप से चलाया जाएगा।  जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से प्रभावित 166 ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से मुनादी और ग्राम चौपाल आयोजित इन गांवों के शत प्रतिशत किसानों के केसीसी कार्ड बनवाने एवं उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव अथवा पंचायत सहायक, विकासखंड स्तर पर विकास खंड अधिकारी तथा जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैंकों के साथ समन्वय का दायित्व अग्रणी बैंक प्रबंधक का होगा।  ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, लेखपाल, जन सुविधा केंद्र संचालक ,बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, स्थानीय बैंक मैनेजर, बैंक मित्र, कृषि, सहकारिता,उद्यान, पशुपालन ,मत्स्य विभाग के कर्मचारी, अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर इच्छुक किसानों को बैंक तक ले जाने और केसीसी कार्ड बनवाने हेतु उनके फॉर्म भरवाने, तैयार कराने का कार्य करेंगे। जनपद में 5 लाख से अधिक किसानों द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा चुकी है किंतु किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित कृषकों की संख्या मात्र 174000 ही है। इनमें से भी विगत वर्ष खरीफ में 47000 और रबी मौसम में 42000 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का ही बीमा संभव हो पाया था।  इसके पूर्व के वर्षों में मात्र 5 से 6 हजार केसीसी कार्ड धारक किसानों का ही फसल बीमा हो पाता था। विगत वर्ष जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान का सकारात्मक परिणाम निकला और बड़ी संख्या में किसान फसल बीमा योजना के साथ जुड़े। जिसके कारण 4 करोड़ 15 लाख से अधिक की क्षतिपूर्ति फसल बीमा के माध्यम से 6102 किसानों को प्राप्त हो सकी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बैंकों, बीमा कंपनी और संबंधित विभागों को निर्देशित किया है की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत प्रतिशत और संपूर्ण जनपद में सभी इच्छुक एवं पात्र कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाते हुए उनकी फसल बीमा में भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए  जिससे  कि किसी भी प्रकार की मौसम की प्रतिकूलता होने पर किसानों की क्षति पूर्ति संभव हो सके। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान भाई मात्र 4 फ़ीसदी ब्याज पर आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। 160000 रुपए तक के केसीसी कार्ड पर किसी भी प्रकार का कोई बंधक रखने की आवश्यकता नहीं होती है। केसीसी कार्ड बनवाने से किसान स्वतः ही फसल बीमा योजना से जुड़ जाते हैं और नाम मात्र के प्रीमियम पर उनको प्रतिकूल मौसम के प्रति एक वित्तीय सुरक्षा कवच प्राप्त होता है।

advertisement
समता पीजी कॉलेज सादात में रासेयो शिविर सम्पन्न, शिविरार्थियों ने किया सेवा और श्रमदान
गाजीपुर के 2119 परिवारों को मिला पक्के मकान का सपना, PM आवास योजना की पहली किस्त खातों में ट्रांसफर
कारगिल शहीद इश्तियाक खान के पैतृक गांव पखनपुरा में दी गई श्रद्धांजलि
सादात में खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर भक्तों ने निकाली शोभायात्रा
शरीर का दर्द निरोग हेल्थ केयर मसाज सेंटर का हुआ उद्घाटन, स्मार्ट-कुर्सी करेंगी सर से पैर तक का मसाज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250130 WA0248
गाजीपुर

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Sonu sharma
Sonu sharma
January 30, 2025
गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
गाजीपुर : चक्रवाती तुफान मोथा ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, किसानों को हुआ करोड़ो का नुकसान, मुआवजे की मांग
गाजीपुर: सकलेनाबाद में दर्दनाक हादसा रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
गाजीपुर की सड़कों और सेतु निर्माण के लिए बनी नई कार्ययोजना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?