गाजीपुर। बिरनो विकास खंड के शेखपुर गांव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 35 करोड़ और गाजीपुर में 47.68 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।



