गाजीपुर। सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गाजीपुर में आज 16 जून, 2026, तीसरे दिन सोमवार को समस्त विकास खण्ड में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान भव्य रूप से मनाया गया। इस अभियान में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की समस्त विभागो द्वारा स्टाल के माध्यम प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसका अवलोकन जिलाधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख द्वारा किया गया। वहा उपस्थित आमजन को जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ देने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने विषयक कार्यशाला/संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में ब्लॉक परिषर भांवरकोल, मुहम्मदाबाद ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बारी-बारी से उपस्थित समूह की महिलाओ संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा और बेहतर ढंग से कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा हैंड वॉश, फिनायल, हार्पिक, जैसे प्रोडक्त तैयार करने, किसी ने कॉस्मेटिक के सामानो की बिक्री करने तथा किसी महिला द्वारा कृषि कार्य करने की जानकारी दी गई। जिसपर जिलाधिकारी ने उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट के क्वालिटी में किसी प्रकार की कंप्रोमाइज न करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहां की सब बेस्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाला प्रोडक्ट तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने ऐसे प्रोडक्ट बनाने को कहां जिसकी मार्केट में अत्यधिक मांग हो। जरूरत पड़ने पर इसके लिए आपको पूरी ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा. जिलाधिकारी ने इसपर बी एम एम और डी एम एम लग कर कार्य करने का निर्देश दिया। संवाद कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख ने परिसर मे ही वृक्षारोपण कर उपस्थित जन सामान्य से अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक परिषद में विभिन्न विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया गया था इसमें शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा पात्र व्यक्तियों को लाभ देने की प्रक्रिया जारी रही. परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भंवरकोल मुन्ना राय, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, एल डी एम, उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी भंवरकोल, एवं अन्य संबंधित अधिकारी, भारी संख्या में आमजन मानस, उपस्थित थे।








