By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: फतेउल्लाहपुर के निजी गोदाम पर प्रति ट्रक 5 हजार रुपये अवैध वसूली का आरोप
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > फतेउल्लाहपुर के निजी गोदाम पर प्रति ट्रक 5 हजार रुपये अवैध वसूली का आरोप
IMG 20260523 WA0011 e1779623961110
गाजीपुर

फतेउल्लाहपुर के निजी गोदाम पर प्रति ट्रक 5 हजार रुपये अवैध वसूली का आरोप

Avinash
Last updated: May 23, 2026 4:49 pm
Avinash
Published: May 23, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। भारतीय खाद्य निगम (FCI) से जुड़े फतेउल्लाहपुर स्थित PWS सरोज राय प्राइवेट गोदाम पर अवैध वसूली और दबंगई के गंभीर आरोप लगे हैं। गाजीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सरकारी चावल (CMR) उतरवाने के नाम पर प्रति ट्रक 5 हजार रुपये की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर राइस मिलर्स के साथ गाली-गलौच, बंधक बनाकर मारपीट और धमकी दी गई। गुरुवार को एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने संबंधित प्राइवेट गोदाम को भंडारण कार्य से डिबार करने तथा किसी अन्य गोदाम में चावल (सीएमआर) उतरवाने की मांग की है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सरकारी चावल लदी गाड़ियों के उतरान में जानबूझकर देरी की जा रही है और अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारा प्रतिनिधिमंडल जब भारतीय खाद्य निगम के फतेहुल्लाह पर सरोज राय गोदाम पर वार्ता करने पहुंचा तो गोदामकर्मियों ने 40-50 बाहरी लोगों को बुलाकर गेट बंद कर उनके साथ गाली गलौज और अभद्रता की। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो भी उपलब्ध है और इससे पूरे जिले के उद्यमियों में भय और निराशा का माहौल है।राइस मिल मालिक विधान चन्द्र राय ने कहा कि पहले भी मुख्तार अंसारी के समय कुछ गोदामों पर वसूली की शिकायतें होती थीं, लेकिन फतेउल्लाहपुर के इस गोदाम पर उससे कहीं ज्यादा और खुलेआम गुंडागर्दी और अवैध उगाही की जा रही है। प्रति ट्रक 5 हजार रुपए अवैध मंगा जा रहा है, उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में कोई भी राइस मिलर वहां चावल उतारने को तैयार नहीं है। वहीं परेशान राइस मिल मालिक अजीत राय ने भी अवैध वसूली की बात दोहराते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम गाजीपुर के राइस मिलर्स आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और हमलोगो का गोदाम बदल दिया जाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि राइस मिलर्स एसोसिएशन की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और एफसीआई के डिवीजनल मैनेजर के साथ बैठक कर पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सरकारी धान की खरीद के बाद राइस मिल्स को 30 जून तक चावल प्रोसेस कर एफसीआई के चिन्हित गोदामों में रखना होता है और गोदाम संचालक से तौल की पर्ची लेकर खाद्य विपणन विभाग में जमा कराई जाती है जो बिल्कुल निशुल्क है, गोदाम संचालकों को उनका सारा भुगतान एफसीआई सीधे करती है, और ढुलाई लेबर का खर्च भी ठेकेदार को एफसीआई ही सीधे देती है, राइस मिल्स के लिए ये पूरा सिस्टम निशुल्क होता है, बावजूद इसके गाजीपुर राइस मिलर्स असोसिएशन ने अवैध वसूली का एक बड़ा भंडाफोड़ करते हुए आंदोलन छेड़ दिया है, जिसपर अधिकारी कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

advertisement
काशी दास पूजन में मचा कोहराम, हाई टेंशन तार की चपेट में आए सात लोग, चार की दर्दनाक मौत
गाजीपुर: आमने-सामने बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बिरादरी के लोग गंदगी और टूटी उम्मीदों में जिंदगी गुजारने को मजबूर …..
पुलिस व बाल कल्याण समिति सीडब्लूसी गाजीपुर के सहयोग से दो गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा
गाजीपुर में पहले दिन नकलविहीन संपन्न हुई यूपीटीईटी-2026 परीक्षा, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251210 WA0003
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास द्वारा लोकबंधु राजनरायन की पुण्यतिथि मनाई जाएगी 31 दिसंबर को

Shakti
Shakti
December 10, 2025
माध्यमिक विद्यालय के 69वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के एथलीटों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
गाजीपुर: गोतस्करी मामले में वांछित अभियुक्त अशरफ अली गिरफ्तार
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी आदित्य शर्मा गिरफ्तार
“कोई भूखा न सोए”: यूनाइटेड मीडिया का मिशन बना उम्मीद की किरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?