By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में पत्रकारिता दिवस पर होगा भव्य सम्मान समारोह, उपेंद्र राय होंगे सम्मानित
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में पत्रकारिता दिवस पर होगा भव्य सम्मान समारोह, उपेंद्र राय होंगे सम्मानित
IMG 20260529 WA0009
गाजीपुर

गाजीपुर में पत्रकारिता दिवस पर होगा भव्य सम्मान समारोह, उपेंद्र राय होंगे सम्मानित

Avinash
Last updated: May 29, 2026 5:20 pm
Avinash
Published: May 29, 2026
Share
SHARE

   गाजीपुर। प्रेस क्‍लब के तत्‍वावधान में 30 मई 2026 दिन शनिवार 12 बजे से शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के तहत देश के ख्‍यातिलब्‍ध पत्रकार उपेंद्र राय (सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ, भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क) को पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित किया जायेगा। समारोह में गाजीपुर जिले के दिवंगत पांच पत्रकारों स्‍व. विजय कुमार, स्‍व. राजीव सिंह, स्‍व. सिद्धांत तिवारी, स्‍व. सत्‍येंद्र शुक्‍ला एवं स्‍व. शिवलोचन राम के परिजनों को भी सम्‍मानित जायेगा। कार्यक्रम में गाजीपुर प्रेस क्‍लब के सभी सदस्‍यों को संस्‍था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्‍मानित किया जायेगा।गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल होंगे। जबकि सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा के जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय, समाजसेवी विनोद राय बतौर विशिष्‍ट अतिथि मौजूद रहेंगे। इस समारोह में जिले के कई गणमान्‍य लोग और उत्‍तर प्रदेश के कई मशहूर पत्रकार भी शिरकत करेंगे। गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर जिले के पत्रकारों के हितों के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके तहत संस्‍था के सभी सदस्‍यों के लिएए प्रत्‍येक वर्ष 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। साथ ही संस्‍था के सदस्‍यों के किसी भी आपात स्थिति के लिए संस्‍था के राहत कोष से मदद का प्रयास भी किया जाता है, साथ ही संस्‍था की ओर से वर्ष में कई बार सामाजिक, सांस्‍कृतिक व साहित्‍यिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने इस वर्ष से देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित किये जाने की परम्‍परा शुरु की है। जिसके तहत देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय को इस सम्‍मान से सम्‍मानित किया जायेगा। गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र राय ने सहारा न्‍यूज नेटवर्क से अपने पत्रकारीय कैरियर की शुरुआत की थी और कम समय में ही अपनी प्रतिभा, कार्य कुशलता व कर्मठता के जरिये देश के प्रसिद्ध पत्रकारों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अपने पत्रकारीय जीवन के दौरान उपेंद्र राय ने देश के महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर अपनी विशिष्‍ट शैली के साथ रिपोर्टिंग कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफलता पायी है। वर्तमान में उपेंद्र राय भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क में सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ के पद पर रहकर देश की पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस समारोह के बाबत जानकारी देते हुए गाजीपुर प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्‍था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये गाजीपुर की पत्रकारिता में एक नई परम्‍परा शुरु की जा रही है साथ ही जिले के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए गाजीपुर प्रेस क्‍लब सदैव प्रतिबद्ध है।

advertisement

advertisement
उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से बढ़ा सम्मान, कोटेदारों को दी गई नई पहचान
बापू महाविद्यालय सादात के विद्यार्थियों को भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना ने बांटा स्मार्टफोन, चहके छात्र छात्रा
Breaking News: फरार इनामी बदमाशों के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट पर
मजुई मरदापुर विद्यालय में बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
शंकरवार ( सांकृत्य) गोत्र की कुलदेवी हैं मां भगवती
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
652a42c2f130e
गाजीपुर

शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों में कलश स्थापित कर देवी पूजा शुरू

Sonu sharma
Sonu sharma
September 22, 2025
आंगनबाड़ी भर्ती में EWS आरक्षण की अनदेखी का आरोप, प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
जिला श्रम बन्धु की बैठक आयोजित, निर्माण श्रमिकों के हितों व श्रम अधिनियमों के प्रभावी प्रवर्तन पर जोर
कासिमाबाद में एसआईआर को लेकर सख्त एसडीएम, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
यूबीआई की जागरूकता बैठक में ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार की जानकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?