गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद गाजीपुर का प्रतिनिधि मंडल उप जिला अधिकारी सदर गाजीपुर से मिला ,जिसमें ग्राम नसीरुद्दीनपुर परगना पचोतर में पशुचर की जमीन पर खाता संख्या565 रकबा0,269हेक्टेयर पर अवैध मजार व एक अवैध कमरा बनाकर झाड़फूंक व अन्य तरह का गलत कार्य किया जा रहा था,जिसका संज्ञान अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद गाजीपुर द्वारा लिया गया, जिसके क्रम में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर सदर तहसील में उप जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे में धारा132तथा उत्तर प्रदेश रा0सं0-2006की धारा-77व धारा67 इम्तियाज उर्फ सोनू पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, और पशुचर की जमीन पर अवैध मजार व अवैध एक कमरा को हटाने का निर्णय हुआ,औरअतिक्रमण कर्ता पर रुपए2100व दूसरा आदेश में अतिक्रमण कर्ता पर रुपये 52500/का आर सी जारी करने का आदेश जारी किया गया, जिसके सापेक्ष अतिक्रमण कर्ता इम्तियाज उर्फ सोनू द्वारा अपरजिलाधिकारी (भू0रा0) राजस्व को अपील किया जिसका सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी भू0रा0गाजीपुर द्वारा दिनाँक17:01:2026 को अपील निरस्त कर दिया गया साथ ही मूल पत्रावली कार्यवाही हेतु सदर तहसीलदार सदर को वापस कर दिया गया है, जिसके क्रम अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सदर से मिलकर पत्रक सौंपा व अपील किया कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जाय और पशुचर कि जमीन को अवैध मजार से मुक्क्त कराया जाय, और अतिक्रमण कर्ता पर न्यायालय द्वारा निर्धारित धनराशि को राजकीय कोष में जमा कराया जाय, जिससे संगठन को धरना प्रदर्शन न करना पड़े।प्रतिनिधि मंडल में डी0के0श्रीवास्तव,बिपिन श्रीवास्तव, विनय कुशवाहा,रमेश गुप्ता,आशुतोष ,आदि लोग मौजूद रहे।



