गाजीपुर। मुख्य अभियंता , वाराणसी क्षेत्र द्वारा खण्ड कार्यालय उ0 प्र0 जल निगम ग्रामीण गाजीपुर में जल निगम के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, टीपीआई, डीपीएमयू एवं फर्म एल एंड टी के साथ बैठक आयोजित कर योजनाओं की प्रगति एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात विकास खण्ड मनिहारी की अकराव ग्राम पाइप पेयजल योजना पर जल अर्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता महोदय(वि०/या०),अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता(Civil/E&M]एवं अवर अभियंता(Civil/E&M] फर्म एल एंड टी के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता द्वारा ग्रामीणों से जलापूर्ति के संबंध में प्रतिक्रिया ली गई, जिसमें ग्राम वासियों द्वारा नियमित जलापूर्ति होने एवं योजना के संचालन होने से सन्तोष व्यक्त किया गया।



