गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के कुंन्डेसर गांव निवासी समाजसेवी देवेंद्र प्रताप सिंह के पोते सतत्य आनंद को लेटिगेशन लायर आफ ईयर सम्मान मिलने पर परिजनों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। समस लॉ ऑफिसेज़ के मैनेजिंग पार्टनर हैं तथा एक प्रतिष्ठित विधि-विशेषज्ञ हैं। उन्हें विवाद समाधान, मध्यस्थता दिवालियापन, तथा कॉर्पोरेट विधिक परामर्श के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। जटिल वाणिज्यिक विवादों में उनकी रणनीतिक कानूनी समझ और प्रभावी पैरवी के लिए उन्हें व्यापक रूप से जाना जाता है। सतत्य आनंन्द चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना के स्नातक हैं। उन्होंने अग्रणी कॉर्पोरेट कंपनियों, वित्तीय संस्थानों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को विविध प्रकार के कानूनी मामलों में परामर्श प्रदान किया है। उनका कार्यक्षेत्र वाद- विवाद, मध्यस्थता , कॉर्पोरेट पुनर्गठन, श्वेतपोश अपराध तथा दिवालियापन संबंधी कार्यवाहियों तक विस्तृत है।अपनी सूक्ष्म तैयारी और मुवक्किल-केंद्रित कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध श्री आनंद नियमित रूप से भारत के सर्वोच्च न्यायालय, विभिन्न उच्च न्यायालयों, अधिकरणों तथा मध्यस्थता मंचों में उपस्थित होकर व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख कानूनी समाधान प्रदान करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह पप्पू, अजय राय, विनय राय, शशांक सिंह, अलकेंन्द़ सिंह, विनय कुमार सिंह, नंद गोपाल राय, चंन्द्र प्रकाश सिंह, अशोक सिंह आदि ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



